6 अक्टूबर को ‘बिग बॉस सीजन 18’ का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है. वहीं इससे पहले शो की शूटिंग की कुछ झलकियां सामने आई हैं. शो के स्टेज से सलमान खान की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं साथ ही सेट पर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज भी दिखाई दे रहे हैं. जिसका एक वीडियो भी सामने आया. जिसके बाद फैंस ने जमकर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने पर फिरकी ले ली.
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की फोटोज हुए वायरल
‘बिग बॉस 18’ के सेट पर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज पहुंचे जिनको पपाराजी ने स्पॉट किया. वह सफेद कुर्ते में उंगली पर माला फेरते हुए दिखाई दिए. इसके साथ ही अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने मुस्कुराते हुए पपाराजी को फोटोज भी दे रहे थे. उनके इन फोटोज के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘ये बाबा जी अगर बिग बॉस में एंट्री लिए, तो मैं पक्का देखूंगा बिग बॉस.’ एक ने कहा कि ‘बाबाजी धीरे-धीरे मोह में फंसते जा रहे हैं.’ वहीं शो के सेट पर दबंग खान रॉयल ब्लू शनील ब्लेजर और ब्लैक शर्ट-पैंट में एकदम किलर लुक देते हुए नजर आए.
‘बिग बॉस 18’ के घर में कैद होंगे ये कंटेस्टेंट
वहीं सलमान खान के ‘बिग बॉस 18’ शो के कंटेस्टेंट्स की बात करें तो गुरुचरण सिंह, हेमा शर्मा, अफरीन खान, एलिस कौशिक, शहजादा धामी, करणवीर मेहरा, चाहत पांडे, नायरा बनर्जी, शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, निया शर्मा जैसे कलाकारों के नाम सामने आ रहे हैं. हालांकि कौन-कौन इस शो हिस्सा बनेगा, ये तो 6 अक्टूबर को ही पता चलेगा.