Digital Arrest ने ली महिला की जान, बेटी संग सेक्स पर बोली थी ये गंदी बात !

आगरा से डिजिटल अरेस्ट का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर साइबर ठगों ने एक सरकारी स्कूल की टीचर को चार घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा. टीचर से पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने कहा कि तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई है. अगर बेटी को छुड़वाना है, तो 15 मिनट के अंदर 1 लाख रुपये भेजो. वरना उसके वीडियो वायरल कर देंगे.

आरोपी की बात सुनकर शिक्षिका को पड़ा हार्ट अटैक

आरोपी की बात सुनते ही शिक्षिका सदमे में आ गई और उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया.आनन-फानन में शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया. जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया. मृतक शिक्षिका की पहचान 58 साल की मालती वर्मा के रूप में हुई है. राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल अछनेरा में मालती वर्मा शिक्षिका थीं. वहीं इस घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया.

4 घंटे रखा शिक्षिका को साइबर ठगों ने रखा डिजिटल अरेस्ट

परिजनों की मानें तो 30 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई. डीपी पर किसी वर्दी वाले की फोटो लगी हुई थी. फोन रिसीव करते ही आरोपी ने कहा कि तुम्हारी बेटी सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गई है. अगर उसे बचाना है तो वैसा करो, जैसा मैं कहता हूं. ये सुनते ही शिक्षिका को गहरा धक्का लगा.

मामले की गंभीरता से की जा रही जांच- एसीपी

मृतका के बेटे के अनुसार इस घटना के बारे में मां ने उसे फोन पर बताया था. आरोपी ने उनसे एक लाख रुपयों की मांग की थी. फोन का कोड +92 से शुरू होता है जो पाकिस्तान का है. इस मामले पर एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि 30 सितंबर को मौत हुई थी और मामले में गुरुवार को तहरीर मिली है. इस मामले की गंभीरता से जांच हो रही है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post