Bangladesh के खिलाफ रोहित के जिगरी का तूफान, एक झटके में बना डाला ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड, गदगद हो उठीं संजना !

इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक और महान रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है. भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने एक प्रचंड रिकॉर्ड बनाया है. 30 साल के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ‘400’ के जादुई आंकड़े को छू लिया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में कायम किया 400 विकेट चटकाने का महारिकॉर्ड

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने अब तक 70 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 89 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए 36 टेस्ट मैचों में 162 विकेट और 89 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 149 विकेट झटके हैं. कुल मिलाकर देखा जाए तो अब जसप्रीत बुमराह के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट चटकाने का महारिकॉर्ड कायम हो गया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह अब 400 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 10वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 953 विकेट लेने का रिकॉर्ड महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम दर्ज है.

एक ओवर में सबसे ज्यादा 35 रन बटोरने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बुमराह के नाम

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम टेस्ट मैच के एक ही ओवर में सबसे ज्यादा 35 रन बटोरने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम है. जुलाई 2022 में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले गए 5वें टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज स्टुअर्ड ब्रॉड के एक ही ओवर में 35 रन बटोर लिए थे. तब जसप्रीत बुमराह के बल्ले से 29 रन निकले जबकि बाकी के 6 रन एक्स्ट्रा के तौर पर आए थे. इसके साथ ही बुमराह ने पांड्या का रिकॉर्ड भी ब्रेक किया था. अगस्त 2017 में हार्दिक पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में 26 रन जड़े थे. हार्दिक से पहले भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने जुलाई 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 24 रन जड़े थे. दुनिया के किसी भी मैदान पर जसप्रीत बुमराह विकेट चटकाने की अद्भुत क्षमता रखते हैं. 23 जनवरी 2016 में जसप्रीत बुमराह ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया था.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra