देश के जवानों को दिया मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा, कर दिया अब ये बड़ा ऐलान, पढ़ें इस रिपोर्ट में

अब मोदी सरकार की ओर से जवानों को तोहफा दिया गया है. दरअसल केंद्रीय अर्धसैनिक बल की चुनिंदा यूनिटों में तैनात जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. दरअसल जिस जगह पर ये यूनिट/बटालियन या दफ्तर हैं. उस स्थान को अब ‘एक्स’ और ‘वाई’ श्रेणी वाले शहरों में अपग्रेड कर दिया गया है. इसके चलते अब जवानों को इन शहरों की श्रेणी के हिसाब से ‘हाउस रैंट अलाउंस’ मिलने वाला है. कुछ जगहों के लिए शहरों का अपग्रेडेशन कई वर्ष पूर्व से कर दिया गया है. इसके लिए जवानों को एरियर दिया जाएगा. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वित्त विभाग की हरी झंडी मिलने के बाद सीआरपीएफ के लिए उक्त आदेश जारी कर दिया है.

नई दरें अगले तीन साल या आगामी आदेशों तक लागू

केंद्रीय गृह मंत्रालय की पुलिस डिवीजन-2 के (पीएफ 3 डेस्क) द्वारा सीआरपीएफ महानिदेशक को लिखे पत्र में कहा गया है कि विभिन्न यूनिटों में ‘हाउस रैंट अलाउंस’ के बदलाव को मंजूरी दे दी गई है. एचआरए श्रेणी के अंतर्गत जिन शहरों की श्रेणी का अपग्रेडेशन हुआ है. वहां पर एचआरए की नई दरें अगले तीन साल या आगामी आदेशों तक लागू रहने वाली हैं.

एक्स श्रेणी के लिए 2021, तो वाई के लिए 2023 से मिलेगा एरियर

ग्रुप सेंटर पुणे, रेंज, सीडब्लूएस-2, आईआईएम पुणे, कंपोजिट अस्पताल पुणे, 242 बटालियन और पुणे जिले में आने वाले बल के अन्य संस्थान/इकाई, ये सभी ‘एक्स’ क्लास सिटी में आएंगे. ‘एक्स’ श्रेणी वाले शहर के हिसाब से एचआरए की दरें, एक जुलाई 2021 से मान्य होंगी. यानी जवानों को बढ़े हुए एचआरए का एरियर मिलेगा. गुवाहाटी ग्रुप सेंटर, नॉर्थ ईस्ट जोन गुवाहाटी, कंपोजिट अस्पताल गुवाहाटी, यहां पर ‘वाई’ क्लास श्रेणी वाले शहरों की एचआरए दरें लागू होंगी. ये अपग्रेडेशन 1 अक्टूबर 2023 से माना जाएगा. यहां पर भी जवानों को एरियर दिया जाएगा.

नयाला कैंप में रायसेन दफ्तर में भी 2023 से लागू होंगी दरें

आईजी राजस्थान सेक्टर नयाला कैंप स्थित 246 बटालियन एवं दफ्तर पर भी ‘वाई’ क्लास श्रेणी की एचआरए दरें लागू होंगी. ये दरें, एक मार्च 2023 से मान्य होंगी. भोपाल/रायसेन स्थित 107 आरएएफ एवं हिनोतिया रायसेन स्थित बल के दफ्तर भी ‘वाई’ क्लास श्रेणी वाले शहरों में शामिल होंगे. यहां पर एचआरए की नई दरें एक अक्तूबर 2023 से लागू होंगी.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra