Haryana Election: विनेश फोगाट के ताऊ के बाद बहन ने बोली दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर मचा घमासान, दिल्ली तक छिड़ी चर्चा !

पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस की ओर से जुलाना विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर चुकी है. वहीं विनेश के ताऊ महावीर फोगाट के विनेश के चुनाव में उतरने पर नाराजगी जताने के बाद अब बहन बबीता ने भी प्रतिक्रिया जाहिर की है. पहलवान बबीता फोगाट ने अपनी बहन विनेश फोगाट के राजनीति में प्रवेश को लेकर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है.

विनेश ने जल्दबाजी में रखा राजनीति में कदम- बबीता

बबीता ने कहा कि विनेश का राजनीति में आना उनका अपना निर्णय है लेकिन विनेश को अपने गुरु, पापा महावीर फोगाट, जो द्रोणाचार्य अवार्डी भी हैं, उनकी बात माननी चाहिए थी. गुरु हमेशा ही सही राह दिखाता है और सही शिक्षा देता है. अपने शिष्य को भटकता हुआ देखकर कोई भी गुरु दुखी जरूर होता. बबीता ने आगे कहा कि विनेश ने जल्दबाजी में राजनीति में कदम रखा है. जबकि विनेश के पास 2028 ओलंपिक में गोल्ड जीतने का पक्का मौका था. उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र हुड्डा ने फोगाट परिवार में फूट डालने में सफलता हासिल कर ली है लेकिन जनता विधानसभा चुनाव में इसका सही जवाब देगी.

पहलवान बबीता फोगाट ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इसके साथ ही बबीता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का एजेंडा हमेशा से फूट डालो, राज करो का रहा है और कांग्रेस ने परिवारों को तोड़ने का काम कर दिखाया है. बबीता ने कहा कि भाजपा ने दादरी से टिकट नहीं देकर सही निर्णय लिया है. और इसमें उन्हें कोई शिकायत नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भाजपा के साथ खड़ी हैं और पार्टी के निर्णय का सम्मान करती हैं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post