Malaika Arora Khan ने छोड़ा Arjun का साथ, बताई एक पोस्ट से अपने दिल की बात, अरबाज हुए शॉक्ड !

मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप को लेकर खबरें लंबे समय से सामने आ रही हैं. बहरहाल अर्जुन और मलाइका दोनों में से किसी ने भी अब तक ऑफिशियली ब्रेकअप के बारे में कोई बात नहीं की है. मलाइका ने अर्जुन कपूर के बर्थडे पर उन्हें सोशल मीडिया पर विश नहीं किया था. तभी से ब्रेकअप की खबरों को हवा मिल रही थी. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप कई महीनों पहले ही हो चुका है और उन्होंने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि किस तरह से लोगों को नोटिस करना चाहिए. एक लंबे अरसे तक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर रिलेशनशिप में रहे हैं. मगर अब दोनों ने ही अपने रास्ते एक-दूसरे से अलग कर लिए हैं. पिछले कई महीनों से दोनों को अलग ही देखा जा रहा है. एक बार भी मलाइका और अर्जुन साथ में नजर नहीं आए हैं.

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका की पोस्ट वायरल

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा ने अपनी स्टोरी में एक कोट शेयर किया. जिसमें मलाइका ने लिखा है- ‘हमेशा उन लोगों पर ध्यान दीजिए, जो आपकी खुशी में खुश हों और दुख में दुखी. आपके दिल में ऐसे लोग एक खास जगह डिसर्व करते हैं.’ इस पोस्ट में मलाइका ने किसी को मेंशन नहीं किया है. मलाइका ने ये पोस्ट तब शेयर की है. जब मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं.

एक इवेंट में दोनों ने एक-दूसरे को किया था इग्नोर

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में भी मलाइका नजर नहीं आईं थीं. अर्जुन के मिडनाइट बर्थडे बैश में उनके सभी दोस्त पहुंचे थे लेकिन मलाइका गायब थीं. ना ही उन्होंने अर्जुन को सोशल मीडिया पर विश किया था. मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की खबरें तब ज्यादा सामने आने लगीं. जब एक इवेंट में दोनों पहुंचे हुए थे. मगर इस दौरान अर्जुन और मलाइका दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर कर दिया था. कुछ साल पहले ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. जिसके बाद से ही दोनों सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर किया करते थे.

 

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra