Mumbai Indians के फैंस को झटका, रोहित का ‘लाडला’ छोड़ेगा टीम का साथ, बन गई RCB से इस मुद्दे पर बात !

आईपीएल का नया सीजन अभी शुरू भी नहीं हुआ है. मगर इस सीजन को लेकर कई हैरान कर देने वाली बातें अभी से सामने आने लगी हैं. मिली जानकारी के अनुसार इस बार के सीजन आईपीएल 2025 में कई बड़े खिलाड़ी दूसरी टीमों से खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इसी के साथ संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की और सूर्यकुमार यादव की आरसीबी में जाने की खबर ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है.

टीमों में बदलावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव अब फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारतीय टी20 टीम का कप्तान अब आरसीबी की कमान संभालने वाला है. वहीं एक अन्य रिपोर्ट में यह जानकारी भी निकलकर सामने आई है कि संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं. वहीं शिवम दुबे क् चेन्नई की टीम छोड़कर राजस्थान रॉयल्स में जाने की संभावनाएं जताई जा रही है. तो दूसरी ओर केएल राहुल के भी लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़कर आरसीबी में आने की उम्मीद जताई जा रही है. बहरहाल अभी तक इन बदलावों पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. ये सभी दावे रिपोर्ट और सूत्रों के हवाले से किए गए हैं. अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी, BCCI या IPL गर्वनिंग काउंसिल की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है.

अब तक रिटेंशन को लेकर कुछ भी साफ नहीं

आईपीएल की तरफ से अब तक रिटेंशन को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि इस बार सभी टीमें चार खिलाड़ी रिटेन कर सकेंगी. वहीं दो खिलाड़ियों पर RTM का इस्तेमाल कर पाएंगी. बता दें कि आईपीएल के नियमों के हिसाब से सभी टीमें मेगा ऑक्शन से पहले चार-चार खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं. वहीं बाकी सभी खिलाड़ियों को टीमों को रिलीज करना होगा. इसके अलावा ऑक्शन से पहले टीमें आपस में ट्रेड भी कर सकती हैं. इसमें खिलाड़ियों की अदला-बदली होती है या फिर एक टीम दूसरी टीम को खिलाड़ी लेने पर पैसा देती है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post