Ganesh Chaturthi पर दिखा सितारों का Swag, कुछ इस तरह से मनाया बप्पा को लाने का जश्न

गणेश चतुर्थी के पर्व पर बॉलीवुड बप्पा के रंग में रंग गया है. बॉलीवुड सितारे धूमधाम से जश्न मनाते हुए बप्पा को अपने घर लाए. इस दौरान सभी सेलेब्स ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. साथ ही बप्पा के आगे शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया. इस मौके पर कई सेलेब्स ने अपने घर पर बप्पा को विराजमान कर पूजा-अर्चना की. देखें तस्वीरें

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बप्पा का किया धूमधाम से स्वागत

हर साल गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने घर पर करती हैं. इस साल भी शिल्पा ने फूल मालाओं से अपने घर के मंदिर और आसपास की जगहों को सजाया. एक्ट्रेस ने मंदिर और घर की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. एक फोटो में वह और राज कुंद्रा बप्पा के सामने हाथ जोड़े हुए दिखाई दे रही हैं.

शादी के बाद एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की पहली गणेश चतुर्थी

शादी के बाद रकुल प्रीत सिंह की ये पहली गणेश चतुर्थी उत्सव है. इस बार रकुल ने अपने घर पर बप्पा को विराजमान किया. इस दौरान एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहने हुए नजर आईं. वहीं जैकी भगनानी भी मैचिंग शेड के कुर्ते-पयजामे में नजर आए. दोनों ने बप्पा के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कीं.


शाहरुख खान के घर आए गणपति बप्पा

सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक्टर शाहरुख खान ने अपने एक पोस्ट में गणेश चतुर्थी 2024 पर एक तस्वीर शेयर की है. शाहरुख ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि ‘गणेश चतुर्थी के इस पवित्र अवसर पर भगवान गणेश हम सभी और सभी के परिवार वालों को अच्छी हेल्थ, प्यार और खुशियों का आशीर्वाद दें. हां ढेर सारा मोदक भी’. गणेश चतुर्थी के मौके पर शाहरुख खान के इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है.

अनन्या पांडे ने किया बप्पा का स्वागत

गणेश चतुर्थी के त्योहार पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने घर पर ‘गणपति बप्पा’ का धूमधाम से स्वागत किया. अनन्या पांडे ने गणेश चतुर्थी की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की. एक्ट्रेस अनन्या पांडे तस्वीरों में ग्रीन कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं.

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने बच्चों के साथ किया बप्पा का स्वागत

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी गणेश चतुर्थी 2024 पर अपने घर में गणपति का स्वागत किया. इस दौरान दिव्या ने अपने बच्चों के साथ पैपराजी को पोज दिया. इस दौरान दिव्या और उनके बच्चे बप्पा के आगे शीश नवाकर आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं.

सोनू ने भी किया बप्पा का धूमधाम से स्वागत

एक्टर सोनू सूद ने भी हर साल की तरह इस साल भी अपने घर पर बप्पा का भव्य स्वागत किया. सोनू ने पत्नी और बेटों के साथ बप्पा का ग्रैंड वेलकम करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया. फोटो में एक्टर के साथ ही उनकी पत्नी और बच्चे भी एथनिक लुक में नजर आ रहे हैं.

सारा अली खान के घर विराजे गणपति

हर साल एक्ट्रेस सारा अली खान गणेश चतुर्थी पर बप्पा का स्वागत धूमधाम से करती हैं. इस साल भी एक्ट्रेस ने गणपति की एक खूबसूरत मूर्ति के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसमें सारा ने ऑरेंज कलर का एथनिक सूट पहना हुआ है और बप्पा के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद ले रही हैं.

गणपति सेलिब्रेशन में पहुंची श्रद्धा

श्रद्धा कपूर की मुंबई में हुए गणपति सेलिब्रेशन में पहुंची. जहां पर एक्ट्रेस अपने पिता और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर के साथ दिखाई दीं. श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने गणपति दर्शन के लिए जाने से पहले पैपराजी को एकसाथ कई सारे पोज भी दिए.इस दौरान शक्ति कपूर व्हाइट शर्ट में नजर आए. इस दौरान श्रद्धा रेड अनारकली सूट पहना हुआ है. जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा ओढ़ा हुआ था. इस दौरान श्रद्धा ने बप्पा के सामने हाथ जोड़कर आशीर्वाद भी लिया.

 

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra