Haryana Election में फोगाट की चमकी किस्मत, मिला कांग्रेस से टिकट, हुड्डा इस सीट से बिखरेंगे जलवा !

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. कांग्रेस की ओर से जारी की गई पहली सूची में 31 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. विनेश फोगाट को जुलाना सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को होडल (एससी) सीट से टिकट दिया गया है. भूपिंदर हुड्डा को गढ़ी सांपला किलोई, कुलदीप वत्स को बादली और सुरेंद्र पंवार को सोनीपत सीट से उम्मीदवार घोषित किया है.

भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 28 मौजूदा विधायकों को टिकट

पहली लिस्ट में भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत 28 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. इसमें रेवाड़ी से लालू प्रसाद यादव के दामाद और कांग्रेस के सिटिंग विधायक चिरंजीव राव पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है. भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा चुनाव हारने वाले महेंद्रगढ़ के सिटिंग विधायक राव दान सिंह को महेंद्रगढ़ से एक बार फिर टिकट मिला है.वहीं कालका सीट से प्रदीप चौधरी, नरायणगढ़ सीट से शैली चौधरी, सधौरा से रेनू बाला, रादौर से बिशन लाल सैनी, लाडवा से मेवा सिंह, शाहबाद से राम करन, निलोखेड़ी से धरम पाल गोंदार को टिकट दिया गया है.

आप राज्य की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सहमति बनती नहीं दिख रही है. इसलिए अब आप राज्य की 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है. सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. आम आदमी पार्टी हरियाणा में 10 सीटें मांग रही है जबकि कांग्रेस पांच से सात सीट की पेशकश कर रही है. 1 अक्टूबर को हरियाणा की सभी 90 सीटों पर वोटिंग होगी. 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post