धुआं-धुआं हो गया मैदान, 19 साल के बल्लेबाज का आया तूफान, जो रोहित-कोहली नहीं कर सके उसे युवा खिलाड़ी ने कर दिखाया, आखिर कौन है ये ?

न कोहली, न गिल, न यशस्वी, न रोहित, जो काम बड़े बड़े दिग्गज खिलाड़ी नहीं कर पाए उसे 19 साल के खिलाड़ी ने मैदान में कर दिखाया है जिसने क्रिकेट जगत में तहलका मचाकर रख दिया है. दरअसल ये खिलाड़ी कोई नहीं बल्कि टीम इंडिया में खेल चुके सरफराज खान के भाई मुशीर खान है जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गेंदबाजों का करियर खराब करके रख दिया है क्योंकि आगे आने वाले कुछ ही समय में कई खिलाड़ियों का बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में सेलेक्शन होना है लेकिन उससे पहले ही 19 साल के युवा खिलाड़ी ने गेंदबाजों का भुर्ता बनाकर रख दिया है.

खेल डाली मुशीर खान ने ऐतिहासिक पारी

बता दें मुशीर खान की कमाल की पारी दलीप ट्रॉफी में देखने को मिली है. जब टीम के दिग्गज खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल,सरफराज और पंत जैसे बल्लेबाज पवेलियन की राह पकड़ चुके थे लेकिन फिर कसम खाकर मैदान में मुशीर खान ने कमाल ही कर दिया. मुशीर खान ने इंडिया-ए के खिलाफ शानदार शतक लगाया, उनके बल्ले से 181 रन निकले और इस खिलाड़ी ने नवदीप सैनी के साथ मिलकर बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. रिपोर्ट्स की मानें तो मुशीर ने नवदीप सैनी के साथ मिलकर 205 रनों की साझेदारी की जो कि दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. मुशीर और सैनी की इस साझेदारी के दम पर इंडिया-बी ने 321 रनों का अच्छा स्कोर खड़ा किया. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि इस खिलाड़ी के खेल में गजब का अनुभव नजर आता है. मुशीर खान हमेशा बड़े मौकों पर चमकते हैं. रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में इस खिलाड़ी ने दोहरा शतक लगाया था. रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुशीर ने 55 रनों की पारी खेली. रणजी ट्रॉफी के फाइनल में मुशीर ने शतक लगाया और अब दलीप ट्रॉफी में भी मुशीर ने 181 रन ठोक दिए. जिसके बाद टीम इडिया में खेलने की दावेदारी भी पक्की हो गई है.

चूर-चूर कर दिया सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड !

हालांकि मुशीर का एक बयान खूब चर्चा में बना हुआ है. जिसके बारे में बताते है लेकिन उससे पहले एक और बड़ी खबर ये है कि मुशीर खान ने सचिन तेंदुलकर के 33 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर करके रख दिया है. बता दें मुशीर की यह पारी दिलीप ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले किसी किशोर का चौथा सबसे बड़ा स्कोर था. सचिन ने अपने डेब्यू पर 1991 में ईस्ट जोन के खिलाफ वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए शानदार 159 रन बनाए थे जिसे तोड़कर अब मुशीर खान आगे आ गए है बता दें मुशीर ने ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद बड़ा बयान दिया. मुशीर के मुताबिक उनका शतक 150 रनों से शुरू होता है. मुशीर ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें सिखाया है कि 150 रन पार होने के बाद ही वो अपने शॉट्स खुलकर खेल सकते हैं. मुशीर के लिए ये फॉर्मूला काम भी कर रहा है यही वजह है कि महज 19 की उम्र में ही ये खिलाड़ी कमाल दिखा रहा है.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra