टीम इंडिया का प्रिंस कहे जाने वाले शुभमन गिल क्रिकेट में कई बड़ी बुलंदियों को छू रहे हैं. मगर शुभमन की निजी जिंदगी में फैंस बड़ी दिलचस्पी लेते हैं. जगजाहिर है कि शुभमन गिल का नाम सारा तेंदुलकर से जोड़ा जाता है लेकिन इन दिनों एक ग्लैमर गर्ल के साथ गिल नजर आए. तो सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. जहां कुछ फैंस सारा को लेकर दुख जताते नजर आ रहे हैं. तो कुछ को टीम इंडिया के युवा रियान पराग की चिंता सताने लगी है.
शुभमन गिल ने अनन्या पांडे के साथ एक फोटो की शेयर
सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल को लेकर अक्सर चर्चे तेज रहते हैं. फैंस दोनों की एक-एक सोशल मीडिया एक्टिविटी पर अपनी पैनी नजर रखते हैं. सारा तेंदुलकर फोटो शेयर करती हैं तो कमेंट्स में शुभमन गिल के नाम की बौछार दिखती है. वहीं शुभमन गिल कुछ पोस्ट करते हैं तो फैंस को सारा की याद सताने लगती है. इस बार शुभमन ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ एक फोटो शेयर कर दी है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.
क्यों साथ नजर आए शुभमन गिल और अनन्या पांडे?
शुभमन गिल और अनन्या पांडे फोटो में एकसाथ नजर आ रहे हैं लेकिन फैंस को इसकी वजह नहीं पता है कि आखिर क्यों दोनों साथ में हैं? बता दें दोनों एक प्रोडक्ट एड के लिए साथ में दिखाई दिए हैं. शुभमन गिल और अनन्या ने एक फोटो सोसल मीडिया पर शेयर की है. उस फोटो में दोनों एकदम टशन में नजर आ रहे हैं. शुभमन ने हेडफोन लगा रखा है जबकि अनन्या भी शानदार पोज दे रही हैं. कुछ फैंस ने रियान पराग को लेकर चिंता जताते हुए लिखा कि ‘रियान भाई के साथ धोखा हुआ.’ हाल ही में रियान पराग भी अनन्या को लेकर काफी वायरल हुए थे. क्योंकि पराग की यूट्यूब सर्च हिस्ट्री में अनन्या का नाम देखने को मिला था. वहीं एक यूजर ने लिखा कि ‘जस्टिस फॉर सारा तेंदुलकर.’
दलीप ट्रॉफी में ओपनिंग करते नजर आएंगे शुभमन!
श्रीलंका दौरे के बाद शुभमन गिल कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर हैं लेकिन घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. शुभमन के लिए दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर बेहद अहम होने वाला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि गिल इस टूर्नामेंट में शुभमन किस लय में नजर आते हैं.