धोनी पर लगे ऐसे गंभीर इल्जाम, छिड़ गया क्रिकेट जगत में नया कोहराम, युवराज के पिता ने लिया आड़े हाथ !

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी पर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का गुस्सा फूट पड़ा है. युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एमएस धोनी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. योगीराज सिंह ने धोनी पर युवराज सिंह का करियर बर्बाद करने का आरोप मढ़ने के साथ ही युवराज को भारत रत्न देने की भी मांग की.

‘एमएस धोनी को मैं कभी माफ नहीं करूंगा’

योगराज सिंह ने पूर्व कप्तान पर आरोप लगाते हुए कहा “कि मैं एमएस धोनी को कभी माफ नहीं करूंगा. उसे अपनी शक्ल शीशे में देखनी चाहिए. एमएस धोनी बहुत बड़ा क्रिकेटर है लेकिन उसने जो कुछ भी मेरे बेटे युवराज के खिलाफ किया है. वो सब अब सामने आ रहा है. उसे जिंदगी में कभी माफ नहीं किया सकता है. मैंने जिंदगी में कभी दो काम नहीं किए. पहला, मैंने कभी उन लोगों को माफ नहीं किया, जिन्होंने मेरा साथ बुरा किया. दूसरा मैंने कभी उन्हें गले नहीं लगाया, भले ही वो मेरे घर वाले या मेरे बच्चे ही क्यों ना हों. ”

‘धोनी ने मेरे बेटे की जिंदगी तबाह कर दी’

योगीराज सिंह ने आगे कहा कि ”धोनी ने मेरे बेटे की जिंदगी तबाह की है. युवराज सिंह 4-5 साल और क्रिकेट खेल सकता था. उसके साथ जो मिले हुए लोग हैं, उनको सलाम लेकिन मैं बता दूं कि युवरज जैसे बेटा कोई पैदा करके दिखाए. गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग बोल चुके हैं कि युवराज सिंह जैसा प्लेयर न कभी पैदा हुआ था और न होगा. यह मैं नहीं कह रहा बल्कि दुनिया कहती है. भारत रत्न से युवराज को सम्मानित किया जाना चाहिए. युवराज ने कैंसर से जूझने के बावजूद देश के लिए वर्ल्ड कप जीता.”

2011 में वर्ल्ड कप के दौरान कैंसर से जूझ रहे थे युवराज

साल 2011 में वर्ल्ड कप के दौरान युवराज सिंह कैंसर से जूझ रहे थे. युवराज ने टूर्नामेंट में एक सेंचुरी और चार अर्धशतक की मदद से 362 रन जड़ें थे। उन्होंने साथ ही 15 विकेट अपनी झोली में डाले. युवराज प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे. 2000 से 2017 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में युवराज सिंह एक्टिव रहे. युवराज ने 402 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11178 रन बनाए हैं. जिसमें 17 शतक और 71 अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने 148 विकेट चटकाए.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra