कोलकाता कांड में सिंगर Arjit Singh की एंट्री, खड़ा कर दिया गाने के जरिए सियासी बखेड़ा !

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले को लेकर सियासत गर्म हैं. जहां एक ओर इंसाफ की मांग कर रहे छात्रों का हुजूम सड़कों पर डटा हुआ है. तो वहीं दूसरी ओर घटना के बाद से टीएमसी और बीजेपी एक-दूसरे लगातार हमला बोल रहे हैं. इन सबके बीच अब मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने एक नया गाना गाकर इस सियासी घमासान में खलबली मचा दी है. जब बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने बांग्ला भाषा में गाए गए एक गाने को अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया. तो टीएमसी को बहुत बुरा लगा और वो तिलमिला उठी. देखा जाए तो इस गाने के द्वारा अरिजीत सिंह ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बेटी से रेप और हत्या का विरोध करने के साथ ही इंसाफ की भी मांग उठाई है.

सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने गाने से उठाए सवाल

अरिजीत सिंह ने एक बंगाली गीत ‘आर कोबे’ (अभी नहीं, तो कब?) अपने यूट्यूब चैनल पर जारी किया है. जिसमें सिंगर अरिजीत सिंह ने सवाल उठाया है कि रेप कल्चर पर लोग कब तक चुप रहेंगे. इसके साथ ही अरिजीत सिंह ने उम्मीद जताई है कि कोलकाता के निवासियों के प्रयास बेकार नहीं जाएंगे.

अरिजीत सिंह के गाने से टीएमसी तिलमिलाई

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गाने से टीएमसी तिलमिला उठी है. अरिजीत सिंह के गाने के जवाब में टीएमसी नेता कुणाल घोष ने x पर पोस्ट किया है. कुणाल घोष ने अपने पोस्ट में लिखा कि अरिजीत सिंह एक बेहतरीन गायक हैं. इसके अलावा अरिजीत एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं. पीड़िता के लिए न्याय की मांग करने वाला अरिजीत का गाना उचित है. मैं इसका समर्थन करता हूं लेकिन अरिजीत के साथ समस्या ये है कि उनकी चेतना केवल बंगाल के लिए ही पैदा होती है. वो कभी भी महाराष्ट्र के बदलापुर जैसी दूसरी घटनाओं या साक्षी मलिक के लिए गीत जारी नहीं करते हैं’. इतना ही नहीं टीएमसी नेता कुणाल घोष ने ये भी कहा चूंकी अरिजीत मुंबई में काम करते हैं. सिंगर अरिजीत सिंह का काम,पैसा और करियर हिंदी फिल्मों से जुड़ा है. इसलिए अरिजीत ने बदलापुर जैसी घटनाओं पर गाना नहीं गाया है.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra