Hurun India Rich List 2024 में अंबानी को लगा झटका, शाहरुख ने बढ़ाया देश का मान, अडानी इतने नंबर पर पहुंचे, देखें एक क्लिक में

अब बॉलीवुड के किंग खान भी देश के अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं. पहली बार हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शाहरुख खान को 7300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शामिल किया गया है. शाहरुख कोलकाता नाईट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी के चलते हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में अपना स्थान बनाने में सफल हुए हैं. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, जूही चावला एंड फैमिली , करण जौहर और ऋतिक रौशन भी पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं.

शाहरुख खान की कुल संपत्ति 7300 करोड़ रुपये

हुरुन इंडिया के अनुसार इस बार दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म प्रोड्यूसिंग इंडस्ट्री से जो लोग अमीरों की सूची में शामिल हुए हैं. वे केवल एक्टिंग के द्वारा ही नहीं बल्कि अपना प्रोडक्शन हाउस चला कर भी राज नहीं कर रहे हैं. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के फाउंडर 58 वर्षीय शाहरुख खान पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं और उनकी कुल संपत्ति 7300 करोड़ रुपये है. शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस ने कई बड़ी और सफल फिल्मों का निर्माण किया है. हुरुन इंडिया ने कहा कि शाहरुख खान की संपत्ति आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाईट राइर्स के चलते भी बढ़ी है जो कि एक सफल फ्रेंचाइजी है.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से पहली बार शामिल हुए 7 लोग

हुरुन इंडिया के फाउंडर और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा कि क्रिकेट और मूवीज भारत के दिल की धड़कन हैं. पहली बार फिल्म स्टार शाहरुख खान आईपीएल टीम कोलकाता नाईट राइडर्स में अपनी होल्डिंग वैल्यू के चलते हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल हुए हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में पहली बार शामिल हुए सात लोगों ने एक साल में 40,500 करोड़ रुपये की संपत्ति जोड़ा है.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra