……तो क्या धरती से ग़ायब हो जाएंगे पुरुष? नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

आपने कभी सोचा है कि अगर धरती पर पुरुष ना हो तो धरती कैसी लगेगी. नहीं ना मगर एक ऐसी स्टडी सामने आई है. जिसके अनुसार आने वाले कुछ मिलियन सालों में धरती से पुरुष खत्म हो सकते हैं. दरअसल Y गुणसूत्र द्वारा ही इंसान और अन्य मैमल्स का लिंग निर्धारित किया जाता है. किसी भी स्तनधारी में वाई गुणसूत्र लिंग की पहचान करने वाला गुण सूत्र होता है. स्त्री और पुरुष की पहचान करने के लिए दो गुण सूत्र होते हैं. जिनमें से एक “X” और एक “Y” होता है. पुरुष निर्धारित जीन Y क्रोमोसोम को कहा जाता है. जबकि X क्रोमोसोम फीमेल निर्धारित जीन कहलाता है. एक रिसर्च के मुताबिक “Y” गुणसूत्र धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है और कुछ मिलियन सालों में ये धरती से गायब हो सकता है या यू कहें कि ये धरती से विलुप्त हो सकता है. इस रिसर्च के अनुसार चूहों की दो प्रजातियां अपना Y क्रोमोसोम खो चुकी है. जो कि चिंता का विषय है. Y गुणसूत्र की भूमिका की बात करें तो आमतौर पर पर मनुष्यों में महिलाओं में दो X गुणसूत्र होते हैं. जबकि पुरुषों में X और एक Y गुणसूत्र होता है. एक पुरुष की जीन संरचना में यह X क्रोमोसोम के साथ काम करता है.

Y क्रोमोसोम को लेकर वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

रिसर्च के मुताबिक 16.6 करोड़ सालों में इंसानों और प्लैटिपस के अलग होने के बाद Y क्रोमोसोम ने बड़ी तादाद में एक्टिव जीन लॉस कर दिए हैं. इन जीन की संख्या अब 900 से घटकर 55 रह गई है. अगर इन जीन्स के घटने का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो आने वाले 11 मिलियन सालों में Y क्रोमोसोम विलुप्त हो जाएंगे. इस क्रोमोसोम के विलुप्त होने की संभावना ने वैज्ञानिकों में खलबली मचा दी है. कुछ वैज्ञानिकों की मानें तो ये क्रोमोसोम सदा रहेगा तो कुछ का मानना है कि ये कुछ हजार सालों में धरती से विलुप्त हो जाएगा. अब सवाल ये उठता है क्या धरती से पुरुष खत्म हो जाएंगे और अकेले महिलाएं ही रहेंगी.

दो प्रजातियों के चूहे Y क्रोमोसोम खोने के बाद भी जिंदा

एक पत्रिका में प्रकाशित 2022 के एक अध्ययन से पता चलता है कि दो तरह के चूहे अपना Y क्रोमोसोम लॉस कर चुके थे. फिर भी वो जिंदा है. देखा जाए तो इन चूहों ने सफलतापूर्वक एक नया नर-निर्धारण जीन विकसित करने में सफलता पाई है. जो भविष्य में उम्मीद की किरण साबित होगा. रिसर्च के मुताबिक पूर्वी यूरोप और जापान के स्पाइनी चूहे अपना Y क्रोमोसोम पहले खोने के बाद भी जिंदा हैं. इन प्रजातियों में X क्रोमोसोम पुरुषों और महिलाओं दोनों में रहता है लेकिन Y क्रोमोसोम और SRY जीन गायब हो गए हैं.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra