IPL 2025 Auction: रिंकू सिंह समेत इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने जा रहे किंग खान, सामने आई सबसे बड़ी खबर !

IPL 2025 से पहले बीसीसीआई मेगा ऑक्शन का आयोजन करने वाली है. हालांकि अभी तक इस मेगा ऑक्शन की डेट सामने नहीं आई है. वहीं माना जा रहा है कि इस बार रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है. ये संख्या 4 से बढा कर 6 की जा सकती है. ऐसे में अनुमान है कि केकेआर टीम के 6 खिलाड़ियों को इस बार रिटेन कर सकती है.

केकेआर का नाम रिटेनिंग खिलाड़ियों में सबसे ऊपर

केकेआर जिन 6 खिलाड़ियों कोरिटेन कर सकती है. उन खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम कप्तान श्रेयस अय्यर का हो सकता हैं. श्रेयस की कप्तानी में टीम ने 2024 में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इसके साथ ही टीम तीसरी बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल रही थी. वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम आंद्रे रसेल हो सकते हैं जो टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर हैं और गेंद व बल्ले से टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं. वहीं तीसरे नंबर पर रहस्यमयी स्पिनर सुनील नरेन हो सकते हैं जिन्होंने आईपीएल 2024 में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी और वो एक शानदार स्पिनर भी हैं, जो रन रोकने और विकेट निकालने में माहिर हैं।

रिंकू और वेंकटेश भी रिटेनिंग खिलाड़ियों की लिस्ट में

वहीं केकेआर की रिटेनिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर रिंकू सिंह हो सकते हैं जो टीम के लिए निचले क्रम में शानदार बल्लेबाजी करते हैं और बेहतरीन फिनिशर भी हैं. वहीं इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर वेंकटेश अय्यर हो सकते हैं. जो कि एक शानदार बल्लेबाज हैं और 2024 में भी वेंकटेश ने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था. केकेआर की ओर से रिटेनिंग खिलाड़ियों की लिस्ट में आखिरी नंबर पर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हो सकते हैं लेकिन ये बात इस पर भी निर्भर है कि क्या वो टीम के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं. केकेआर ने स्टार्क को आईपीएल 2024 में सबसे महंगे दामों में खरीदा था और वो इस सीजन में पहले तो नहीं चल पाए थे, लेकिन बाद में टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की थी और टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

केकेआर कई खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज

केकेआर जहां श्रेयस अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर और मिचेल स्टार्क को रिटेन करने वाली है. तो वहीं टीम के कुछ खिलाड़ियों को रिलीज भी करना होगा. केकेआर टीम के रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों में नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, जेसन रॉय, सुयश शर्मा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान शामिल होंगे. आईपीएल 2024 में केकेआर टीम में कुल 23 खिलाड़ी थे. जिनमें से 8 खिलाड़ी विदेशी थे.

 

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra