टीम इंडिया के गब्बर के वो रिकॉर्ड्स, जिसे रोहित-विराट भी नहीं तोड़ सके !

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. शिखर ने 24 अगस्त की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. शिखर धवन ने सभी प्रारूप से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है. काफी समय से टीम इंडिया के गब्बर कहे जाने वाले शिखर धवन को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा था. ऐसे में उन्होंने अब रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है. धवन ने भारतीय टीम के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मुकाबले खेले हैं. अपने करियर के दौरान गब्बर ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं. जिन्हें अब तक कोई बल्लेबाज तोड़ नहीं सका है.

डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज शतक का बनाया रिकॉर्ड

साल 2013 में शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. शिखर ने अपने डेब्यू मैच में ही शतक ठोक दिया था. इतना ही नहीं बल्कि शिखर टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले प्लेयर भी बन गए थे. गब्बर ने सिर्फ 85 गेंद पर शतक ठोंकने का कारनामा किया था.

100वें वनडे में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय

अपने 100वें वनडे में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं शिखर धवन . शिखर ने साल 2018 में यह कारनामा कर दिखाया था.

वनडे मैचों में खास रिकॉर्ड कायम

वनडे मैचों में भी शिखर धवन के नाम एक खास रिकॉर्ड कायम है. शिखर धवन ने भारत के लिए एकदिवसीय फॉर्मेट में सबसे तेज 2000 और 3000 रन बनाने का भी कारनामा अंजाम दिया है.

टी20 में भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन

शिखर धवन के नाम एक कैलेंडर ईयर में टी20 में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड भी कायम है. गब्बर ने एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल में 689 रन बनाए थे. यह कारनामा अब तक कोई और भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया है.

डेब्यू टेस्ट में खेली सबसे तेज पारी 

अपने डेब्यू टेस्ट में शिखर धवन ने 174 बॉल पर 187 रन बनाए थे. बता दें कि टेस्ट डेब्यू पर किसी भी बल्लेबाज द्वारा यह सबसे तेज पारी थी.

 

The Hindi Post
Author: The Hindi Post