National Film Awards 2024 का ऐलान, इन दिग्गजों ने मारी बाजी, रणवीर की फिल्म का हुआ ऐसा हाल !

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई है. इस साल इस अवॉर्ड्स शो में प्रशांत नील की फिल्म KGF ने बाजी मार ली है. फिल्म KGF ने दो कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है. इसके अलावा एक्टर मनोज बाजपेयी को सीरीज ‘गुलमोहर’ के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया है. रणबीर कपूर स्टारर ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए प्रीतम को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. वहीं ऋषभ शेट्टी को फिल्म ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर और नित्या मेनन, मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है.

जनवरी से दिसंबर 2022 के बीच रिलीज फिल्मों पर मिले अवॉर्ड

साल 2024 में नेशनल अवॉर्ड अनाउंसमेंट 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिलीज हुईं फिल्मों को ध्यान में रखकर किया गया है. वहीं बेस्‍ट डायरेक्‍टर का अवॉर्ड सूरज बड़जात्‍या को फिल्म ऊंचाई के लिए दिया गया. बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर (बैकग्राउंड)का खिताब एआर रहमान को फिल्म पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन 1 के लिए दिया गया. बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर (फीमेल)का खिताब बॉम्‍बे जयश्री को फिल्म सउदी वेल्लक्का के लिए और बेस्‍ट प्‍लेबैक सिंगर (मेल) का खिताब अरिजीत सिंह को फिल्म केसरिया और ब्रह्मास्‍त्र के लिए दिया गया.

बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड 2023 में अल्लू अर्जुन के नाम रहा था

वहीं बात करें साल 2023 की तो, उस समय हुए नेशनल अवॉर्ड शो में बेस्ट एक्टर का खिताब एक्टर अल्लू अर्जुन के नाम रहा था. अल्लू अर्जुन को ये सम्मान फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए दिया गया था. वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और कृति सेनन ने ‘मिमी’ के लिए जीता था. नेशनल अवॉर्ड्स की शुरुआत साल 1954 में हुई थी, और तब इनका नाम स्टेट अवॉर्ड्स था. तब सिर्फ क्षेत्रीय भाषा की बेहतरीन फिल्मों को सम्मानित किया जाता था.

 

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra