भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चाओं में बने हुए हैं. इस बार भी हार्दिक पांड्या क्रिकेट को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. हार्दिक पांड्या पहले तो पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक को लेकर चर्चाओं का हिस्सा थे. उसके बाद अनन्या पांडे को डेट करने की खबरों के चलते हैं. वहीं अब मिली ताजा जानकारी के अनुसार हार्दिक अपने नए रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार हार्दिक की जिंदगी में आने वाली नई हसीना जैस्मीन वालिया हैं.
ग्रीस में एक साथ छुट्टियां मना रहे हार्दिक और जैस्मीन
जैस्मीन वालिया ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी हैं. म्यूजिक इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक हर जगह जैस्मीन चर्चा में है. वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो की वजह से ही ये अफवाह है कि हार्दिक और जैस्मीन ग्रीस में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं. जैस्मिन लंदन के एस्सेक्स में जन्मीं हैं. जैस्मीन के माता-पिता भारतीय मूल के हैं. दुनिया का ध्यान पहली बार अपनी तरफ जैस्मिन ने तब खींचा जब वो ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज The Only Way Is Essex का हिस्सा बनीं. साल 2010 में जैस्मीन ने एक एक्स्ट्रा के तौर पर शुरुआत की थी, लेकिन साल 2012 तक वह फुल टाइम कास्ट मेंबर हो गईं.
जैस्मिन ने 2014 में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया
जैस्मिन ने The Only Way Is Essex शो के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा और साल 2014 में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया. जैस्मीन अपने चैनल पर दूसरों के गानें गाकर टैलेंट दिखाती थीं. जैक नाइट, इन्टेंस-टी और ग्रीन म्यूजिक के साथ जैस्मीन ने हाथ मिलाया और फिर जैस्मीन को साल 2017 में ‘बॉड डिगी’ के जरिए सबसे बड़ा ब्रेक मिला. पहली बार जैक नाइट के साथ जैस्मिन ने परफॉर्म किया. जिससे जैस्मीन को काफी पॉपुलैरिटी मिली. साल 2018 में जैस्मीन ने बॉलीवुड फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए ‘बॉम डिगी डिगी’ सॉन्ग को रीमेक किया. बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज के साथ जैस्मिन वालिया ने साल 2022 में Nights n Fights नाम का म्यूजिक वीडियो किया. आसिम और जैस्मीन की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया. आसिम रियाज के साथ जैस्मीन के वीडियो को इंटरनेशनल अटेंशन मिली. यहां तक कि इसे टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर भी जगह दी गई. जैस्मिन सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 6.4 लाख फॉलोअर्स हैं. जैस्मीन अक्सर अपनी बोल्ड और सेंसेशनल तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. जो खूब वायरल होती हैं. यूट्यूब पर 5.7 लाख लोगों ने जैस्मिन को सब्सक्राइब किया हुआ है.