कौन है पेरिस में ओलंपिक खेलने गए खिलाड़ी, जिसकी खूबसूरती ने लूटा कई एथलीटों का दिल, तैराक ने कर दी ये घोषणा ?

खूबसूरती का तो हर कोई कायल होता है. फिर वो चाहें आम हो या खास लेकिन अगर यहीं खूबसूरती किसी को उसके सपने से दूर कर दे तो. आप भी कहेंगे ऐसी खूबसूरती किस काम की जो हमें हमारे सपनों से दूर करे. दरअसल पेरिस में ओलंपिक खेल जारी हैं. जहां कई देशों के तैराक, तीरंदाज और कई खेलों में माहिर खिलाड़ी शामिल हैं. इन्हीं में से एक हैं पराग्वे की महिला तैराक लुआना अलोंसो. लुआना का कसूर बस इतना है कि वो गजब की खूबसूरत हैं और इसी खूबसूरती के कारण उन्हें पेरिस ओलंपिक से उनके घर भेज दिया गया है. पूरा माजरा क्या है आइए जानते हैं.

लुआना की खूबसूरती को लेकर उड़ रही अफवाहें 

जानकारी के अनुसार पराग्वे की महिला तैराक लुआना अलोंसो इतनी हॉट हैं कि टीम के खिलाड़ी अपने गोल पर फोकस नहीं कर पा रहे थे. लुआना की लुभावनी सुंदरता से टीम के खिलाड़ियों का ध्यान भटक रहा था. वहीं एक रिपोर्ट ये भी कहती है कि अलोंसो ने अपनी सुंदरता के कारण पेरिस ओलंपिक में कई लोगों का दिल जीत लिया था.पेरिस ओलंपिक के ज्यादातर एथलीटों का और यह उनके लिए काफी महंगा साबित हुआ. क्योंकि उनके साथी उनकी सुंदरता को संभाल नहीं सके. वहीं इन सब बातों के बीच लुआना अलोंसो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है.

गलत जानकारी फैलाना बंद करें-लुआना

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 20 साल की तैराक लुआना अलोंसो ने ओलंपिक विलेज से निष्कासन की खबरों को खारिज कर दिया. स्पेनिश में इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तैराक लुआना अलोंसो ने लिखा “मैं सिर्फ ये स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मुझे कभी कहीं से नहीं हटाया गया है या निकाला नहीं गया है. गलत जानकारी फैलाना बंद करें. मैं कोई बयान नहीं देना चाहती लेकिन मैं झूठ को भी मुझे प्रभावित करने नहीं दूंगी.” बता दें कि पराग्वे की महिला तैराक लुआना अलोंसो 27 जुलाई को महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाइंग से सिर्फ 0.24 सेकंड से चूक गईं. उन्होंने इवेंट के तुरंत बाद खेल से संन्यास की घोषणा कर दी, लेकिन ओलंपिक विलेज में रहना जारी रखा.

लुआना ने की रिटायरमेंट की घोषणा

इसके साथ ही लुआना अलोंसो ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- “मैं लंबे समय से तैराकी कर रही हूं, 18 साल से, और मेरी भावनाएं बहुत ज्यादा हैं. दुर्भाग्य से मैंने इसे छोड़ने का फैसला किया है और मुझे खुशी है कि मेरी आखिरी रेस ओलंपिक खेलों में होगी.” लुआना अलोंसो ने 17 साल की उम्र में टोक्यो ओलंपिक में भाग लिया था.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post