सूर्या-रोहित नहीं बल्कि सारा तेंदुलकर का करीबी संभालेगा टीम इंडिया की कमान,सामने आई चौंकाने वाली खबर !

टीम इंडिया में इस समय वनडे और टेस्ट कप्तान को लेकर काफी उहापोह मची हुई है. रोहित शर्मा के बाद इन दोनों फॉर्मेट में टीम की कमान किसके हाथों में होगी ये बड़ा सवाल है. इन सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने बड़ा दावा कर दिया है. श्रीधर का कहना है कि टीम इंडिया के अगले कप्तान शुभमन गिल ही होने वाले हैं.आर श्रीधर के मुताबिक रोहित के संन्यास के बाद वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी जाएगी.

आर श्रीधर का गिल को लेकर दावा

पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर का कहना है कि शुभमन गिल सभी फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं और वो ही रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी होंगे. गिल ही टेस्ट में और वनडे में रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनेंगे. श्रीधर ने उम्मीद जताई कि 2027 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान शुभमन गिल बन जाएंगे.

गिल के लिए इतना आसान भी नहीं

टीम इंडिया का कप्तान बनना शुभमन गिल के लिए इतना आसान भी नहीं होने वाला है. इसके लिए गिल को सबसे पहले लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करके दिखाना होगा. जो उनके लिए अबतक काफी मुश्किल नजर आ रहा है. खासतौर पर बात करें टेस्ट और टी20 फॉर्मेट की, तो इन दोनों ही फॉर्मेंट में वो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं. गिल को टी20 टीम का उपकप्तान बनाने पर भी कई एक्सपर्ट्स ने आपत्ति जताई थी. टी20 में शुभमन गिल के स्ट्राइक रेट पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं. पिछले साल एक इंटरव्यू में टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने खुद गिल से बेहतर टी20 बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को बताया था. ऐसे मे गिल को अगर कप्तान बनना है तो उन्हें अपना बेस्ट देना ही होगा.

टीम इंडिया पहले ही अपने एक्शन से दे चुकी इशारा

पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर के दावों पर ठीक तरह से सोचें तो उनकी बात में दम तो है. क्योंकि शुभमन गिल को टीम इंडिया ने पहले ही एक तरह से उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है. शुभमन गिल को श्रीलंका सीरीज से ठीक पहले ही टीम इंडिया का वनडे, टी20 का उपकप्तान बना कर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है. साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें उप-कप्तान बनाने की खबरें सामने आ रही हैं. अब आगे-आगे देखिए होता क्या है बहरहाल मौजूदा हालात तो इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि शुभमन गिल के कंधों पर टीम की जिम्मेदारी आने वाली है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post