भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ी घोषणा कर दी है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो शेयर की है. इसके जरिए बताया कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी लगभग तैयार हो गई है. इस एकेडमी में वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी रहेंगी. इसके जरिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों अगर नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं तो वे बारिश में भी प्रैक्टिस कर सकेंगे. इसके लिए इनडोर पिच तैयार करवाई गई है.
बोर्ड ने बेंगलुरु में नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी की तैयार
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर के जरिए कई तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें बोर्ड की नई क्रिकेट एकेडमी की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”यह बताते हुए बहुत ही उत्साहित हूं कि बीसीसीआई की नई नेशनल क्रिकेट एकेडमी लगभग तैयार हो चुकी है. यह बैंगलोर में जल्दी ही खुल जाएगी. इस नई क्रिकेट एकेडमी में तीन वर्ल्ड क्लास प्लेइंग ग्राउंड्स हैं. इसमें 45 पिचें हैं. ओलंपिक साइज स्वीमिंग पूल, इनडोर क्रिकेट पिच, रिकवरी और स्पोर्ट्स साइंस फैसिलिटी भी इस एकेडमी में खिलाड़ियों को मिलेगी.”
एकेडमी में स्टेट ऑफ द आर्ट ट्रेनिंग के लिए अलग से सेंटर
बोर्ड की पुरानी क्रिकेट एकेडमी भी बैंगलोर में ही है और नई भी यहीं बनकर तैयार की गई है. इस नई एकेडमी मेंस्वीमिंग पूल का एरिया काफी ज्यादा रखा गया है. इसके साथ ही स्टेट ऑफ द आर्ट ट्रेनिंग के लिए अलग से सेंटर बनाया गया है. भारतीय टीम का अगर कोई भी खिलाड़ी चोटिल हो जाता है. तो उसकी रिकवरी के लिए भी यहां काफी इंतजाम किए गए हैं. खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर भी काफी बेहतर काम किया गया है. बता दें कि बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए कई अच्छे कदम उठाए हैं. जिसमें न्यू नेशनल क्रिकेट एकेडमी का फैसला अहम कदम साबित हुआ है. इस एकेडमी में खिलाड़ी बारिश में भी क्रिकेट खेल सकेंगे. इसके लिए इंडोर पिच तैयार करवाई गई हैं. खिलाड़ी यहां बारिश में भी प्रैक्टिस कर सकेंगे.