लखनऊ के बाद दिल्ली हुई पानी-पानी, रेंगते रहे वाहन, 2 घण्टे की बारिश ने कर दिया सब तहस-नहस

दिल्ली में बुधवार की देर शाम मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई. हालांकि तेज बारिश होने के कारण जहां एक तरफ थोड़ी राहत मिली वहीं दूसरी तरफ जगह-जगह जलभराव से परेशानी भी देखने को मिली. दिल्ली और नोएडा की सड़कें भारी बारिश के चलते नदियों में तब्दील हो गईं. जलभराव के चलते रास्तों पर जगह-जगह जाम लग गया. हालत ये हो गई कि ऑफिस से निकले कर्मचारी शाम के समय बारिश के चलते रास्तों में फंसे गए. जिसके कारण सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई. कई जगह पानी भरा होने के कारण काफी दूर-दूर तक जाम लगा रहा. केवल दो घंटों की बारिश ने दिल्ली की सड़कों को चोक कर दिया.

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण रास्तों पर इतना पानी है कि चलना मुश्किल हो गया. इसी बीच कई जगहों पर भयंकर जाम की स्थिति भी बन गई है. वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है और जिस हिसाब से बादल बरस रहे हैं ऐसा लगता है कि कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए लोगों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर दी है.

सड़कों पर लगा भयंकर जाम

दिल्ली के मंडी हाउस से आईटीओ की तरफ आने वाले रास्ते पर पूरी तरीके से जाम लगा है. आईटीओ अंडरपास के नीचे एक से दो फीट के बीच पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीरे हो चुकी है जिसके कारण आईटीओ रेड लाइट पर इंडिया गेट की तरफ से आने वाले रास्ते और मंडी हाउस की तरफ से आने वाले रास्ते पर भयंकर जाम की स्थिति बन गई है. सड़क पर लंबी कतार नजर आ रही है इसके साथ ही आईटीओ के नीचे भरे पानी की वजह से वाहन चालक अपने वाहन को रेड लाइट पर ही बंद कर दिए है।जिसकी बाद जाम की स्थिति बन गई है

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra