श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले गंभीर-कोहली में दिखी गज़ब की बॉन्डिंग, कोच बनने के बात हुई पहली मुलाकात, निकाले जा रहे ये मायने

भारतीय टीम अब नए कलेवर में नजर आ रही है. टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में टीम ने टी20 सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया. वहीं अब क्रिकेट फैंस वनडे सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि वन डे सीरीज के दौरान टीम के स्टार बैट्समैन कोहली और रोहित की वापसी होने वाली है. साथ ही गौतम और कोहली के बीच के तालमेल को देखने के लिए भी फैंस बेसब्र हैं.

वनडे सीरीज 2 अगस्त से कोलंबो में होगी

भारत-श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज 2 अगस्त से कोलंबो में होनी है. जिसमें 3 मैच खेले जाएंगे. वनडे टीम के खिलाड़ी इस सीरीज के लिए 3 दिन पहले ही कोलंबो पहुंचे थे और तभी से वहां प्रैक्टिस कर रहे हैं. रोहित शर्मा, कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर समेत 6 खिलाड़ी कोलंबो में नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. टी20 सीरीज के आखिरी मैच के अगले ही दिन कोच गंभीर के साथ बाकी खिलाड़ी भी जुड़ गए. इस दौरान सभी को गंभीर और कोहली को एक साथ देखने का था. टीम इंडिया के इन दोनों दिग्गजों ने काफी वक्त साथ बिताया है लेकिन आईपीएल में 2-3 बार दोनों के बीच हुए टकराव के बाद से ही फैंस ये देखना चाहते थे कि टीम इंडिया में ये एक साथ कैसे काम करते हैं. वहीं इस दौरान पहले दिन की ट्रेनिंग में जो तस्वीरें सामने आईं, वो ये बताने के लिए काफी थी कि दिल्ली से आने वाले भारतीय क्रिकेट के ये दोनों दिग्गज टीम इंडिया को एक साथ आगे ले जाने के लिए तैयार हैं.

कोहली और गंभीर ने प्रैक्टिस के दौरान की बात

विराट ने प्रैक्टिस के दौरान काफी देर नेट्स में बल्लेबाजी की और उसके बाद विराट ने कोच के साथ बातचीत भी की. दोनों की ये बातचीत तकरीबन आधे घंटे तक चली, जिसमें पहले बैटिंग को लेकर बातें हुईं और फिर दोनों ही अलग-अलग मुद्दों पर भी बात करते दिखे. इस चर्चा के दौरान कोहली काफी कुछ बोलते दिखे, जबकि गंभीर अपने नाम के मुताबिक बेहद गंभीरता के साथ सुनते रहे और उन्हें जवाब देते रहे.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra