महाभारत के चक्रव्यूह का जिक्र कर 46 मिनट में हिला दी राहुल ने मोदी सरकार, टेंशन में आए बीजेपी सांसद, कही ये बड़ी बातें

लोकसभा में बजट भाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस सांसद और नेता राहुल गांधी ने भी सरकार पर तीखे हमले किए. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि उनके भाषण के समय पीएम मोदी सदन में नहीं आएंगे. वहीं राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान सदन में हलवा सेरेमनी की फोटो दिखाई. हलवा सेरेमनी की फोटो दिखाते हुए जाति जनगणना के मुद्दे को हवा देते हुए कहा कि इस तस्वीर में आपको कोई भी आदिवासी या दलित वर्ग का अधिकारी मौजूद नहीं है. देश का हलवा बंट रहा है और कोई आदिवासी या दलित वहां मौजूद नहीं है. हलवा सेरेमनी की तस्वीर से शुरू की गई जाति जनगणना के अपने मुद्दे को लेकर आगे राहुल गांधी बोले जाति जनगणना से देश बदल जाएगा.

देश का युवा और पिछड़ा वर्ग अर्जुन है- राहुल गांधी

वहीं इस दौरान राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान चक्रव्यूह को पद्मव्यूह बताया और बीजेपी के खिलाफ चेतावनी भरे लफ्जों में कहा कि बीजेपी को अगर लगता है कि देश के युवा और पिछड़े लोग अभिमन्यू हैं और वो इसे भेद नहीं पाएंगे, तो उन्हें मैं बता दूं कि देश का युवा और पिछड़ा वर्ग अर्जुन है और वो इस चक्रव्यूह को तोड़ कर रख देगा.

‘मेरे भाषण में कभी प्रधानमंत्री सदन में नहीं आएंगे’

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे बोले कि “पहला कदम इंडिया गठबंधन ने ले लिया. आपके प्रधानमंत्री के कॉन्फिडेंस को हमने उड़ा दिया है. मतलब आपके प्रधानमंत्री भाषण में आ ही नहीं पा रहे हैं और मैं आपको एडवांस में बता देता हूं कि वो मेरे भाषण में कभी आ भी नहीं पाएंगे.”

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra