हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में सूर्यकुमार यादव ने अपनी बेहतरीन कप्तानी का परिचय दिया है. श्रीलंका के खिलाफ आज खेले गए टी20 मैच के दौरान मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. श्रीलंका ने अपनी बैटिंग के दौरान बेहतरीन शुरुआत की और 14 ओवर में एक विकेट पर 140 रन बना लिए. तब तक ऐसा लग रहा था कि ये मैच आज श्रीलंका ही जीतेगा लेकिन भारत ने ऐसा होने नहीं दिया और भारत ने आखिरी के 6 ओवर में शानदार वापसी करते हुए श्रीलंका को 19.2 ओवर में 170 रन पर ऑलआउट कर दिया. भारत ने 43 रन से मैच जीता और 3 मैचों की सरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
19.2 ओवर में ढेर हो गई श्रीलंका टीम
भारतीय टीम के 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे ओपनर पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने श्रीलंका को वैसी ही शुरुआत दी, जैसी उसे जरूरत थी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.4 ओवर मे 84 रन की बेहतरीन साझेदारी की. इस खतरनाक होती जोड़ी को अर्शदीप सिंह ने तोड़ा. पारी के नौवें ओवर में कुसल मेंडिस ने अर्शदीप की गेंद पर डीप स्क्वेयर लीग में बड़ा छक्का लगाया. उन्होंने अगली गेंद पर भी छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन इस बार गेंद यशस्वी जायसवाल को पार नहीं कर सकी. कुसल मेंडिस ने आउट होने से पहले 27 गेंद पर 45 रन बनाए. कुसल मेंडिस के आउट होन के बाद भी श्रीलंका ने अच्छी बैटिंग जारी रखी. जमकर खेल रहे ओपनर पाथुम निसंका को इस बार कुसल परेरा के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला. इन दोनों ने टीम को 14 ओवर में 140 रन तक पहुंचा दिया. उस वक्त भारतीय टीम दबाव में थी. सूर्या ब्रिगेड को हर हाल में विकेट की दरकार थी. यह दरकार पूरी की अक्षर पटेल ने. उन्होंने शतक की ओर बढ़ रहे पाथुम निसंका (79) को क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके बाद तो श्रीलंका की पारी ताश के पत्तों की मानिंद ढह गई. उसके बैटर आते रहे और जाते रहे. इन बैटर्स को ऐसी जल्दी थी कि वे पूरे ओवर भी नहीं खेल पाए और 19.2 ओवर में श्रीलंका की टीम ढेर हो गई.
रियान ने श्रीलंका की टीम को ढेर करने में निभाई अहम भूमिका
श्रीलंका की टीम 16 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बना चुकी थी. इस नाजुक मौके पर सूर्या ने कमाल का फैसला लिया और अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज को विकेट थमा दिया. रियान ने भी अपने कप्तान को सही साबित करते हुए अपने ओवर की चौथी ही गेंद पर महेश तीक्ष्णा को बोल्ड कर दिया. इससे ठीक पहले इसी ओवर में दासुन शनाका रन आउट हो चुके थे. इन दो विकेट के बाद तो मैच भारत के हाथ में आ गया. 18वां ओवर अर्शदीप और 19वां ओवर सिराज ने फेंका. दोनों ने इन ओवर में एक-एक विकेट लिया. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर रियान को गेंद थमा दी. मैच के इस आखिरी ओवर में श्रीलंका को 44 रन की जरूरत थी, लेकिन रियान ने एक भी रन नहीं दिया. उन्होंने ओवर की पहली दो गेंद पर ही विकेट लेकर मैच खत्म कर दिया.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बनाए सबसे अधिक रन
इस मैच में भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक रन बनाए. उन्होंने 26 गेंद पर 58 रन की पारी खेली. ऋषभ पंत (49) थोड़े अनलकी रहे और एक रन से फिफ्टी चूक गए. ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 21 गेंद पर 40 और शुभमन गिल ने 16 गेंद पर 34 रन बनाए. अक्षर पटेल 5 गेंद पर 10 रन बनाकर नाबाद रहे. श्रीलंका की ओर से मथीशा पथिराना ने 4 विकेट झटके.