कप्तान बनते ही मचाई ‘यादव शेर’ ने तबाही, श्रीलंका के खिलाफ बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-कोहली के क्लब में हुए शामिल !

जो लोग कल तक हार्दिक पांड्या को कप्तान के पद से हटाने को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर की आलोचना कर रहे थे. आज वही लोग गौतम के फैसले की सराहना भी कर रहे हैं. क्योंकि टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर गौतम के भरोसे को टूटने नहीं दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आज श्रीलंका के खिलाफ ऐसी पारी खेली. जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं.

सूर्या ने अपना तीसरा तूफानी अर्धशतक जड़ा 

सूर्यकुमार यादव को इंडियन टीम की फुलटाइम कप्तान बना दिया गया है. सूर्यकुमार यादव ने बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ आज खेले गए पहले टी20 मैच में अपना तूफानी अर्धशतक जड़ा है. इसके साथ ही सूर्यकुमार ने हार्दिक पांड्या का एक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. मैच की शुरुआत में 16 रन बनाते ही सूर्यकुमार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टी20I में चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं. सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी के दौरान 25 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और दो छक्कों की बदौलत अपना 20वां टी20I अर्धशतक पूरा कर लिया. इसके साथ ही ये सूर्यकुमार यादव का बतौर कप्तान तीसरा अर्धशतक रहा है. बता दें कि अपनी इस पारी में सूर्या 58 रन बनाकर आउट हुए.

सूर्यकुमार ने हार्दिक को दी मात 
कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी इस ताबड़तोड़ तूफानी पारी के दौरान एमएस धोनी के बाद चौथे कप्तान बन गए हैं. जहां एमएस धोनी ने अपने टी20 के करियर में 1112 रन बनाए हैं. वहीं सूर्या 339 रनों के साथ रोहित और विराट के क्लब में शामिल हो गए हैं. बात करें हार्दिक पांड्या की तो उन्होंने बतौर कप्तान 296 रन ही बनाए हैं. वहीं इस लिस्ट के पहले पायदान पर 1905 रनों के साथ रोहित और दूसरे पायदान पर 1570 रनों के साथ विराट कोहली मौजूद हैं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post