‘भाईजान’ की कैसे उड़ाई जेल में बंद गैंगस्टर ने नींद, खुद किया पुलिस के सामने खुलासा, मचा फैंस में हड़कंप !

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ आज करोड़ों युवाओं के दिलों पर राज करते हैं. मगर इन दिनों सलमान की नींदें भी किसी ने उड़ा रखी हैं. बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ की रातों की नींदे उड़ाने वाला कोई और नहीं बल्कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग हैं. दरअसल 14 अप्रैल की सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो बाइक सवारों ने 5 राउंड की फायरिंग की थी.फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई और उनके भाई अनमोल बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. जिसके बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 1,735 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है. जिसमें सलमान खान के दिए बयानों को भी शामिल किया गया था. इसी बीच सुपरस्टार सलमान खान ने जो स्टेटमेंट पुलिस को दिया था, वो सामने आ गया है.

चार घंटे तक दर्ज किया गया सलमान का बयान

रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1,735 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी.सलमान खान का बयान लगभग चार घंटे तक दर्ज किया गया था. सलमान खान ने अपने बयान में खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोली चलने की आवाज सुनी थी. वो कहते हैं कि घर पर पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी थी. पर सुबह करीब 4.55 बजे उनके गार्ड ने उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया. अपने स्टेटमेंट में आगे सलमान खान ने कहा कि यह पहली बार नहीं था जब बिश्नोई गैंग ने उन्हें और उनके परिवार को टारगेट किया हो. वो कहते हैं कि ‘मुझे पूरा भरोसा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने अपनी गैंग के सदस्यों की मदद से मेरे घर की पहली मंजिल की बालकनी पर हथियार से फायरिंग करवाई. यह सब तब हुआ, जब मेरे परिवार के सदस्य अंदर सो रहे थे और मुझे और मेरे फैमिली मेंबर को जान से मारने की प्लानिंग की जा रही थी. इसी वजह से यह हमला किया गया था.

पहले भी लॉरेंस बिश्नोई दे चुका है धमकी- सलमान

गैलेक्सी अपार्टमेंट फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच की 4 मेंबर की टीम ने 4 जून को सलमान खान और उनके भाई अरबाज का स्टेटमेंट लिया था. इस दौरान सलमान खान से करीब चार घंटे तक पूछताछ की गई थी. वहीं, उनके भाई से करीब दो घंटे तक पूछताछ हुई थी. इस दौरान सलमान खान ने कहा कि, उनके परिवार को खतरा है. ‘मुझे ये भी पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया से हमले की जिम्मेदारी ली है, इसलिए मेरा मानना ​​है कि ये लॉरेंस बिश्नोई गैंग है जिसने मेरी बालकनी पर फायरिंग की है. इससे ​​पहले भी लॉरेंस बिश्नोई और उसके गिरोह के लोगों ने एक इंटरव्यू में मुझे और मेरे रिश्तेदारों को मारने की बात कही थी.’

The Hindi Post
Author: The Hindi Post