गंभीर-कोहली के रिश्ते पर सामने आया दिग्गज क्रिकेटर का बड़ा बयान, खोल दिए ड्रेसिंग रुम के सारे धागे !

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है. बतौर हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत की ये पहली सीरीज है. श्रीलंका दौरे के लिए सेलेक्टर्स ने टी20 और वनडे टीम में बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया है. वनडे सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम में जगह दी है. वहीं टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के -बीच आशीष नेहरा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को खास सलाह देते हुए कहा है कि वे कोच से घुलमिलकर रहें, जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा रहेगा.

“सभी एक-दूसरे से घुल-मिल कर चलें”

आशीष नेहरा की मानें तो “टी20 विश्व कप के बाद ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे क्रिकेट से ब्रेक लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेंगे. गौतम गंभीर टीम के नए कोच हैं. इन सभी को अब एक दूसरे के साथ घुलमिल जाएं, जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा रहेगा. इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप एक दूसरे को कितने सालों से जानते हो.”

रोहित और विराट अच्छे से मैनेज करना जानते- नेहरा

इसके अलावा नेहरा ने 2027 के विश्व कप पर भी बात करते हुए कहा कि “ये डिपेंड करता है कि आप गेम को लेकर कितना मोटिवेटेड हैं लेकिन अगर बात रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली की होती है तो वे इसे अच्छे से मैनेज करना जानते हैं. यहां से आपकी उम्र बढ़ती जाएगी. युवा प्लेयर्स पर भी नजर बनाए रखनी होगी. शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और साईं सुदर्शन जैसे खिलाड़ी तब तक बेहतरीन ढंग से तैयार हो चुके होंगे और खूब रन बना रहे होंगे.”

पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 27 जुलाई को

भारतीय टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैचों के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. कार्यक्रम के पहले शेड्यूल के अनुसार पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 26 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन अब यह 27 जुलाई को होगा. इसके बाद दो टी20 मैच 28 जुलाई और 30 जुलाई को होंगे. सभी मुकाबले पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहला वनडे दो अगस्त को खेला जाएगा. इसके बाद 4 अगस्त और 7 अगस्त को बाकी वनडे होंगे.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post