मोहम्मद शमी ने कोहली पर ऐसा क्या कह दिया कि क्रिकेट जगत का पारा चढ़ गया ?

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले करीब एक साल से मैदान से दूर हैं. जिसका कारण था उनकी इंजरी. वहीं हाल ही में शमी ने एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसके सामने आने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि शमी जल्द ही मैदान में विरोधियों को अपनी धुआंधार गेंदबाजी से चित्त करते हुए नजर आने वाले हैं. फिलहाल इस समय शमी अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं.

अमित मिश्रा के बयान से मच गई थी कलह

दरअसल विराट कोहली को लेकर आए दिन किसी ना किसी का बयान सामने आता रहता है. कोई उनकी तारीफ करते नहीं थकता तो कोई बुराई. ऐसा ही एक मामला उस समय सामने आया था. जब भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने एक इंटरव्यू में कोहली के खिलाफ काफी कुछ कह दिया था. अमित मिश्रा ने कहा था कि पैसे और फेम मिलने के बाद कोहली बदल गए हैं. जो सम्मान धोनी, कपिल देव और सचिन को भारतीय क्रिकेट में मिलता है. वैसा सम्मान कोहली को नहीं मिल पाएगा. वही ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई दिग्गज विराट पर बयान दे चुके हैं. अब मोहम्मद शमी ने अपनी राय इस बारे में दी है.

शमी ने अमित को दिया करारा जवाब

मोहम्मद शमी हाल ही में शुभंकर मिश्रा के यू-ट्यूब शो में दिखाई दिए. अमित मिश्रा ने भी ये बयान यहीं दिया था. शमी ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी और कहा कि कई पूर्व क्रिकेटरों को पता है कि जब भी वे कोहली के खिलाफ कुछ कहेंगे तो उनका नाम अगले दिन अखबारों के पहले पन्ने पर आएगा, इसलिए वे जानबूझकर ऐसा करते हैं. मोहम्मद शमी ने कहीं ना कहीं इस बयान से विराट पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है. शमी ने विराट पर बात करते हुए कहा कि विराट कोहली के साथ मेरी बॉन्डिंग बहुत अच्छी है. हम नेट्स में एक-दूसरे को चुनौती देते हैं, मजा आता है और इससे हमारी दोस्ती और बॉन्डिंग का पता चलता है. इसके अलावा शमी ने कहा है कि विराट कोहली और इशांत शर्मा उनके बेस्ट फ्रेंड हैं और इंजरी के दौरान उन्हें लगातार फोन करते रहते हैं.

 

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra