बजट में इलेक्ट्रिक व्हीकल को मिल सकता है बढ़ावा, पेश होने से पहले मील संकेत, आप भी करें शेयर में ऐसे निवेश

23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024 पेश होने वाला है. ये बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट है. इस बजट पर हर क्षेत्र के लोगों की नजरें टिकी हुईं हैं. वहीं इस बार के बजट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बजट में तमाम इंडस्ट्रियल सेक्टरर्स के लिए भी नई-नई घोषणाएं हो सकती हैं. इनमें देश का इलेक्ट्रिक वाहन सेक्टर भी शामिल हैं.

FAME- III की शुरुआत की EV इंडस्ट्री को उम्मीद

दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहन इंडस्ट्री को उम्मीद है कि, भारत में Faster Adoption and Manufacturing of Hybrid and Electric Vehicles (FAME) – III की शुरुआत होगी. इसके साथ ही पब्लिक चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड, लोकलाइस कंपोनेंट्स के लिए इंसेंटिव और ईवी पर GST में कमी जैसी तमाम उम्मीदें हैं. इसके साथ ही ईवी उद्योग को उम्मीद है कि FAME योजना का विस्तार निजी बसों और वाणिज्यिक वाहनों को शामिल करने के लिए किया जाएगा, जो अब तक राज्य परिवहन उपक्रमों तक ही सीमित थे.” एक न्यूज एजेंसी की मानें तो मोबिलिटी सेक्टर के लिए प्रैक्सिस ग्लोबल एलायंस के मैनेजिंग पार्टनर आर्यमान टंडन ने कहा है कि “इंपोर्टेड EV कंपोनेंट्स पर सीमा शुल्क कम करने और बैटरी टेक्नोलॉजी में स्थानीय अनुसंधान एवं विकास का समर्थन करने से लोकोल मैन्युफैक्चरिंग में तेजी आएगी, साथ ही नौकरियां पैदा होंगी.”

क्या है FAME?

गौरतलब है कि FAME योजना की शुरुआत में 2015 में हुई थी, जो भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन अपनाने को बढ़ावा देती है और इसने दो कार्यकाल FAME-I और FAME-II पूरे कर लिए हैं. दरअसल वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में कमी आई है. भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहन इंडस्ट्री की हालत कुछ ऐसी ही है, भारत के ईवी दोपहिया बाजार में पिछले वर्ष की तुलना में मई में पंजीकरण में 27% की गिरावट देखी गई है. लिहाजा इलेक्ट्रिक वाहन इंडस्ट्री को जरूरत है इन नए रिफॉर्म की, ताकि ये इंडस्ट्री दोबारा ग्रो कर सके.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra