गंभीर के हाथों में क्रिकेट का इतिहास पलटने की रेखा, क्या रोहित ब्रिगेड को दिला पाएंगे सफलता, क्या कहते है आंकड़ें, सब जानें

बीसीसीआई ने टीम इंडिया की कमान नए हेड कोच गौतम गंभीर के हाथों में थमा दी हैं. गौतम गंभीर की किस्मत की बात करें तो ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि उनके लक ने हमारे उनका साथ दिया. वे जिस भी टीम से जुड़े हैं उसके सितारों को कामयाबी की सीढ़ी तक पहुंचाया है. अगर इस बार भी गौतम गंभीर का लक और टीम इंडिया की मेहनत रंग लाई तो जरूर इतिहास के पन्नों पर नया कीर्तिमान सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा.

15 सालों तक भारतीय टीम में खेलीं बेहतरीन पारियां

भारतीय टीम में गौतम गंभीर का करियर जरूर 15 साल का रहा हो लेकिन इस दौरान उनकी ताबड़तोड़ पारियों को शायद ही कोई क्रिकेट प्रेमी भुला पाया हो. भारतीय टीम के साथ गौतम गंभीर हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखाए दिए फिर चाहें बात 2007 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की हो या फिर 2011 में वनडे वर्ल्ड कप की. हर बार गौतम ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. 2007 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में गंभीर ने 54 गेंद में 75 रन ठोके थे जबकि 2011 वनडे वर्ल्ड कप में 97 रन की पारी खेल धोनी के साथ टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई थी.

2024 में केकेआर को आईपीएल में दिलाई जीत

साल 2012 और 2014 में गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने खिताबी जीत दर्ज की थी, इसके बाद 10 साल ये टीम ट्रॉफी के लिए तरस गई. आईपीएल 2022 में गौतम गंभीर लखनऊ की टीम के साथ जुड़े. इस टीम ने लगातार दो सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया. 2024 में गंभीर की वापसी पुरानी फ्रेंचाइजी केकेआर में हुई. गंभीर की बतौर मेंटॉर वापसी ही टीम के लिए लकी साबित हुई. आईपीएल 2024 में गंभीर ने टीम को जीत दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया. नतीजन टीम ने 10 साल का सूखा खत्म कर तबाही मचा दी.

भारत पलट सकता है इतिहास

गौतम गंभीर की अब बतौर कोच भारतीय टीम में वापसी होने जा रही है. बीसीसीआई ने इस बार हेड कोच का कार्यकाल पहले ही एक साल बढ़ा दिया. गौतम गंभीर साल 2027 तक टीम के हेड कोच की भूमिका निभाने वाले हैं. इस बीच भारतीय टीम को 4 आईसीसी टूर्नामेंट्स खेलने हैं. 2025 में भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है. इसके बाद 2026 में टी20 वर्ल्ड कप और फिर वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया उतरेगी. गंभीर इन सभी टूर्नामेंट्स के लिए मास्टरप्लान बनाएंगे और सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. अब देखना होगा कि गंभीर के मार्गदर्शन में टीम किन बुलंदियों तक पहुंचती है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post