….तो क्या चलेगा नारायण साकार पर बुलडोजर, हाथरस पीड़ितों से मिलकर गुस्से में लाल दिखे CM योगी ? कही ये बहुत बड़ी बात

भारत में अलग-अलग जाति धर्म और संप्रदाय के लोग रहते है. सबके अपने ईष्ट देव होते हैं जिनकी पूजा करने के लिए लोग मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में जाते हैं. आप सोच रहे होंगे कि हम लोग कि क्या हम क्लास 2 की किताब पढ़ रहे हैं. जी नहीं यहां ये बताने का प्रयास किया जा रहा है कि आज के इस आधुनिक युग में लोगों को बाबाओं पर इतना भरोसा क्यों है. क्या ये बाबा कोई भगवान हैं जो इंसानों की मुसीबतों का चुटकियों में हल निकाल देंगे. क्यों ऐसे ढोंगी बाबाओं को हम और आप इतनी अहमियत दे देते हैं या यूं कहें भगवान मान लेते हैं. यूपी के हाथरस में मंगलवार की शाम बाबा नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा के सत्संग में 121 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. क्या इन लोगों की जान की कोई कीमत नहीं है. वहीं हाथरस में हुए हादसे के बाद से आरोपी बाबा फरार है. मुख्य सेवादार आयोजन समिति का प्रभारी देव प्रकाश का मधुकर भी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है. वहीं हादसे के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पीड़ितों से मिलने पहुंचे.

हाथरस पीड़ितों से मिले सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस पहुंचे जहां उन्होंने यूपी के डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी के साथ बैठक की. साथ ही घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली. उसके बाद सीएम अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से मिलने भी पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी ने कहा “कि कुछ लोगों की आदत होती है कि वह दुखद और दर्दनाक घटनाओं में राजनीति ढूंढते हैं. ऐसे लोगों की फितरत होती है…चोरी भी और सीनाजोरी भी. हर व्यक्ति जानता है कि सज्जन की फोटो किनके साथ में है. उनके राजनीतिक संबंध किनके साथ जुड़े हुए हैं.” वहीं सीएम योगी पीड़ितों से मिलने के बाद गुस्से में तमतमाए दिखे ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं है कि अब बाबा की खैर नहीं. सूत्रों की मानें तो हाथरस हादसे को लेकर LIU की रिपोर्ट मांगी जा सकती है. रिपोर्ट के आधार पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है. आपको बता दें कि साल 2023 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नारायण साकार हरि के सत्संग कार्यक्रम में शिरकत की थी, जिसकी फोटो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर भी पोस्ट की थीं.

अखिलेश ने बीजेपी सरकार को बताया हादसे का जिम्मेदार

वहीं दूसरी ओर 121 लोगों की मौत पर विपक्ष ने अपनी सियासत की रोटियां सेंकनी शुरू कर दी हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हाथरस हादसे के लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार है. प्रशासन ना तो भीड़ का आंकलन कर सका. ना हादसे के बाद एंबुलेंस और इलाज की समुचित व्यवस्था कर सका. अखिलेश ने सीएम योगी के हाथरस दौरे पर सीधा हमला किया और कहा, सीएम के हाथरस जाने से पीड़ितों का दुख कम नहीं हो जाएगा बाबा की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने कहा, किस बाबा की गिरफ्तारी कराऊं. यहां दो बाबा हैं. अखिलेश का कहना था कि उच्च स्तरीय जांच से कुछ नहीं होने वाल है. केंद्र और राज्य दोनों में बीजेपी सरकार है. उन्होंने सवाल किया कि भीड़ बढ़ती देख कर प्रशासन सचेत क्यों नहीं हुआ?

क्या चलेगा बाबा के आलीशान आश्रम पर बुलडोजर?

हाथरस में हुए हादसे ने जहां एक ओर सियासत में हलचल मचा दी है. वहीं अब एक और बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जो योगी आदित्यनाथ गैंगस्टर, माफिया, शोहदों और दबंगों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई करते दिखते हैं. क्या सैकड़ों लोगों की जान लेने वाले बाबा के मैनपुरी में 21 बीघा में आलीशान आश्रम पर भी यहीं कार्रवाई करेंगे. प्रशासन का रुख और सीएम योगी के तेवर देख कर तो ऐसा ही लगता है कि बाबा अब बचने वाले नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के आलीशान आश्रम के कागजात राजस्व टीम खंगालने में जुटी हुई है. सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी स्पष्ट रूप से आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन सोशल मीडिया पर भी लोग बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे हैं.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra