UP Election से पहले बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, SC, महिला और किसान मोर्चा में नए चेहरों को मिली अहम जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। गुरुवार को पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC), महिला, किसान समेत कई मोर्चों की नई प्रदेश टीमों का ऐलान किया। SC मोर्चा की नई टीम में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का नाम भी शामिल है।

विकास किशोर समेत 12 उपाध्यक्ष

SC मोर्चा में विकास किशोर के अलावा अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरन सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नंद किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महंथा, हरीराम रावत, आदेश कोरी और अनीता सिद्धार्थ को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

छह क्षेत्रों में नए अध्यक्ष नियुक्त

SC मोर्चा के संगठन को क्षेत्रीय स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पश्चिम क्षेत्र में अखिल कुमार, बृज में विशाल वाल्मीकि, कानपुर में सलिल श्रीवास, अवध में अरुण रावत, काशी में शैलेश राम और गोरखपुर में विजय सोनकर को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश मंत्री समेत संगठन के अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

महिला मोर्चा में 12 उपाध्यक्ष

बीजेपी ने महिला मोर्चा की नई प्रदेश टीम भी घोषित की है। इसमें डॉ. रश्मि रावल, प्रिया अग्रवाल, कल्पना तिवारी, मनीषा शुक्ला, रमा सिंह, अर्पण जायसवाल, मनीषा पांडेय, निर्मला आनंद, अपराजिता सिंह, मधु पांडेय, अमिता गुप्ता और डॉ. श्रुति शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वर्षा कौशिक और अनीता सिंह को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

महिला मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी तय

महिला मोर्चा में भी छह क्षेत्रों के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पश्चिम में अचला सिंह जाट, बृज में चंद्रेश गुप्ता, कानपुर में मोना शुक्ला, अवध में डॉ. श्वेता सिंह, काशी में सुनीता राजेश सिंह और गोरखपुर में संध्या त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने इसी क्रम में किसान मोर्चा की नई प्रदेश टीम का भी ऐलान किया है।

अनस साजिद उस्मानी बने अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अनस साजिद उस्मानी को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह अल्पसंख्यक मोर्चा में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी ने इसी संगठनात्मक बदलाव के तहत अन्य मोर्चों में भी नई टीमें घोषित की हैं। इन नियुक्तियों का ऐलान 1 अक्टूबर 2026 को किया गया।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post