‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने जा रहा है। टेलीविजन का चर्चित और विवादित रियलिटी शो नए सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। शो के प्रीमियर से पहले मेकर्स ने आलीशान बिग बॉस हाउस का इनसाइड टूर भी दिखाया है। वहीं, बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने मुंबई में ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड की शूटिंग पूरी की। सेट से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
काउबॉय लुक में दिखे सलमान खान
ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग के दौरान सलमान खान अपने खास अंदाज में नजर आए। उन्होंने डार्क ब्लू डेनिम जींस के साथ बॉडी-हगिंग ब्लैक टी-शर्ट पहनी थी और काउबॉय हैट उनके लुक को अलग बना रही थी। स्टेज पर पहुंचकर एक्टर ने पैपराजी के लिए जमकर पोज भी दिए। हालांकि फोटो सेशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद सलमान का मूड अचानक बदल गया और वह नाराज नजर आए।
कैमरे के सामने आया शख्स, भड़के भाईजान
वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान पैपराजी के सामने तस्वीरें खिंचवा रहे थे। इसी दौरान एक शख्स कैमरे के सामने से निकलने की कोशिश करता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि वह जल्दी से दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सलमान की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद एक्टर उसे रोकते हुए नाराज अंदाज में कहते नजर आए, “पापा, ये तेरा काम नहीं है पापा।”
डांट के बाद सेट पर छा गई खामोशी
वीडियो में सलमान की नाराजगी का असर तुरंत दिखाई देता है। एक्टर के डांटने के बाद वहां मौजूद पैपराजी भी शांत हो गए। कुछ देर पहले जहां कैमरों और फोटोग्राफर्स की आवाजें सुनाई दे रही थीं, वहीं सलमान के गुस्सा होने के बाद माहौल काफी शांत नजर आया। इसके बाद सलमान ने एक पैपराजी पर भी नाराजगी जाहिर की। यह पूरा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।
सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाई हलचल
सलमान खान के इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि सलमान पहले ज्यादा चिल और रिलैक्स नजर आते थे, लेकिन अब उनका गुस्सा जल्दी सामने आ जाता है। वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी तबीयत को लेकर भी सवाल किए। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि उसे इस सीजन के कंटेस्टेंट्स के लिए डर लग रहा है।
अब बिग बॉस 20 पर टिकी नजरें
सलमान खान की नाराजगी वाला वीडियो ऐसे समय वायरल हुआ है, जब ‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर का इंतजार अपने चरम पर है। नए घर, नए कंटेस्टेंट्स और सलमान की होस्टिंग को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। अब देखना होगा कि 6 सितंबर को शुरू होने वाला यह सीजन कितना धमाल मचाता है। फिलहाल प्रीमियर से पहले सलमान का यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।