YRF स्पाई यूनिवर्स के सबसे अमीर विलेन कौन? जूनियर एनटीआर से बॉबी देओल तक, जानिए किसकी कितनी है नेटवर्थ

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं। बॉबी ने एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है, जिसकी एक्टिंग को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी के साथ YRF स्पाई यूनिवर्स के चर्चित विलेन एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

बॉबी देओल की नेटवर्थ

‘अल्फा’ में दमदार निगेटिव रोल निभाने वाले बॉबी देओल ने पिछले कुछ वर्षों में विलेन के किरदारों से नई पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 70 करोड़ रुपये है। वहीं, एक फिल्म के लिए वह लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

सबसे अमीर हैं जूनियर एनटीआर

इस लिस्ट में सबसे ऊपर तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर का नाम आता है। उन्होंने ‘वॉर 2’ में विलेन का रोल निभाया और इसी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ करीब 500 करोड़ रुपये है। एक फिल्म के लिए वह 45 से 80 करोड़ रुपये तक फीस चार्ज करते हैं, जो इस सूची में सबसे ज्यादा है।

जॉन और टाइगर भी पीछे नहीं

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में ‘जिम’ का दमदार किरदार निभाने वाले जॉन अब्राहम की नेटवर्थ करीब 251 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ में अहम भूमिका निभाने वाले टाइगर श्रॉफ की कुल संपत्ति लगभग 248 करोड़ रुपये है। जॉन एक फिल्म के लिए 11 से 15 करोड़ रुपये, जबकि टाइगर 20 से 25 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।

इमरान हाशमी की कमाई

सलमान खान की ‘टाइगर 3’ में विलेन आतिश रहमान का किरदार निभाने वाले इमरान हाशमी ने भी अपनी दमदार एक्टिंग से खूब तारीफ बटोरी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 110 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म के लिए लगभग 5 से 6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं।

स्पाई यूनिवर्स के विलेन भी हैं सुपरस्टार

YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्मों में सिर्फ हीरो ही नहीं, बल्कि विलेन भी कहानी की जान रहे हैं। बॉबी देओल, जूनियर एनटीआर, जॉन अब्राहम, टाइगर श्रॉफ और इमरान हाशमी जैसे बड़े सितारों ने अपने दमदार निगेटिव किरदारों से दर्शकों को प्रभावित किया है। कमाई के मामले में जूनियर एनटीआर सबसे आगे हैं, जबकि बाकी सितारे भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post