Vastu Tips: घर में इस दिशा में रखें जेड प्लांट, धन-समृद्धि बढ़ने और सकारात्मक ऊर्जा आने की मान्यता

घर की सजावट के लिए लोग अक्सर मनी प्लांट और स्नेक प्लांट लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में जेड प्लांट को भी बेहद शुभ माना गया है। यह पौधा न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।

धन आकर्षित करने वाला पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जेड प्लांट को धन को आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसे घर में सही जगह रखने से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और आय के नए स्रोत बनने लगते हैं। इसी वजह से इसे कई लोग ‘मनी मैग्नेट’ प्लांट भी कहते हैं।

इस दिशा में रखें पौधा

जेड प्लांट को घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना सबसे शुभ माना गया है। कहा जाता है कि सही दिशा में रखा गया यह पौधा घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। वहीं, गलत दिशा में रखने से इसके शुभ प्रभाव कम हो सकते हैं।

मेन डोर पर रखना शुभ

वास्तु के मुताबिक, घर के मुख्य दरवाजे के दाहिनी ओर जेड प्लांट रखना काफी शुभ माना जाता है। वहीं, ऑफिस की टेबल पर इसे रखने से तरक्की और समृद्धि आने की मान्यता है। ड्राइंग रूम में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी मेलजोल बढ़ता है।

बाथरूम में भी रख सकते हैं

जेड प्लांट की खास बात यह है कि इसे बाथरूम में भी रखा जा सकता है। हालांकि, यह जरूरी है कि पौधे को पर्याप्त रोशनी और ताजी हवा मिलती रहे। अच्छी देखभाल के बिना पौधा जल्दी खराब हो सकता है और उसकी चमक भी कम हो जाती है।

सूखे पत्ते तुरंत हटाएं

वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जेड प्लांट के सूखे या सड़े हुए पत्तों को तुरंत हटा देना चाहिए। माना जाता है कि मुरझाए पत्ते पौधे की वृद्धि में बाधा डालते हैं और सकारात्मक ऊर्जा को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए पौधे को हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ रखने की सलाह दी जाती है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post