Heart Patients की बड़ी गलती! सुबह के नाश्ते में ये 7 चीजें अपनाएं, दिल रहेगा मजबूत और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए सिर्फ दवाइयों और एक्सरसाइज पर ध्यान देना काफी नहीं है। सुबह का नाश्ता भी दिल की सेहत पर सीधा असर डालता है। रातभर खाली पेट रहने के बाद शरीर को सही पोषण की जरूरत होती है। अगर नाश्ते में ज्यादा तेल, घी, तली-भुनी चीजें और मीठे खाद्य पदार्थ शामिल हों, तो कोलेस्ट्रॉल, वजन और ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।

सोमवार: ओट्स उपमा से करें शुरुआत

हफ्ते की शुरुआत ओट्स उपमा से की जा सकती है। ओट्स में मौजूद फाइबर शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें गाजर, बीन्स और मटर जैसी सब्जियां मिलाने से यह और पौष्टिक बन जाता है। यह नाश्ता हल्का होने के साथ दिल के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

मंगलवार: बेसन चिल्ला है बेहतरीन विकल्प

बेसन चिल्ला प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ती। इसमें पालक, टमाटर, प्याज और गाजर जैसी सब्जियां मिलाकर इसे और हेल्दी बनाया जा सकता है। यह वजन और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

बुधवार: अंकुरित मूंग का हेल्दी सलाद

अगर आप हल्का नाश्ता पसंद करते हैं, तो अंकुरित मूंग का सलाद अच्छा विकल्प है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। खीरा, टमाटर और नींबू के साथ तैयार यह सलाद पाचन को बेहतर बनाने और दिल की सेहत को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है।

गुरुवार: सब्जियों वाला दलिया खाएं

दलिया लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद जटिल कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे ब्लड शुगर संतुलित रहती है। गाजर, मटर, बीन्स और लौकी जैसी सब्जियों के साथ बना दलिया दिल और पाचन, दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

शुक्रवार: रागी डोसा देगा पोषण

रागी डोसा दिल की सेहत के लिए अच्छा नाश्ता माना जाता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रागी में मौजूद पोषक तत्व वजन और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं। इसे सांभर और कम तेल वाली चटनी के साथ खाया जा सकता है।

शनिवार: मल्टीग्रेन सैंडविच बनाएं

बिजी लोगों के लिए मल्टीग्रेन वेजिटेबल सैंडविच आसान और हेल्दी विकल्प है। साबुत अनाज वाली ब्रेड में फाइबर अधिक होता है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें खीरा, टमाटर, पालक और प्याज डालें और मक्खन की जगह दही या हम्मस का इस्तेमाल करें।

रविवार: स्मूदी से करें हफ्ते का अंत

रविवार को हल्का और पौष्टिक नाश्ता करने के लिए फलों, ओट्स, बादाम, चिया सीड्स और टोंड दूध से बनी स्मूदी पी जा सकती है। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और बादाम में अच्छे फैट पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post