Hollywood में दिशा पटानी का धमाका, ‘द पोर्टल ऑफ फोर्स’ ट्रेलर में दिखा जबरदस्त एक्शन और दमदार अवतार

हॉलीवुड फिल्म द पोर्टल ऑफ फोर्स का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. फैंटेसी, एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी अहम रोल में दिखाई देंगी. यही वजह है कि हिंदी ऑडियंस भी इस फिल्म को लेकर काफी दिलचस्पी दिखा रही है. ट्रेलर में विजुअल इफेक्ट्स, मैजिक पावर और बड़े स्तर के एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.

दिशा पटानी का दमदार अंदाज

करीब 1 मिनट 24 सेकेंड लंबे ट्रेलर में सबसे ज्यादा ध्यान दिशा पटानी ने खींचा है. ट्रेलर में उनकी एंट्री काफी दमदार दिखाई गई है और इसके बाद वे कई एक्शन सीन्स में नजर आती हैं. वे मेन विलेन से लड़ाई करती दिख रही हैं और उनका किरदार काफी एग्रेसिव और इंटेंस नजर आ रहा है. ट्रेलर देखकर साफ लग रहा है कि फिल्म में दिशा सिर्फ ग्लैमरस रोल तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि जबरदस्त फाइट सीन्स भी करती दिखाई देंगी. बॉलीवुड फिल्मों में उनके एक्शन अवतार को पहले भी पसंद किया गया है और अब वे हॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं.

फैंस के रिएक्शन वायरल

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. कई लोगों ने दिशा पटानी की तारीफ करते हुए लिखा कि ट्रेलर की असली स्टार वही हैं. एक यूजर ने लिखा, “दिशा पाटनी रॉक्स”, जबकि दूसरे ने कहा, “मैं तो सिर्फ दिशा को देखने आया हूं.” वहीं कुछ फैंस हॉलीवुड अभिनेता केविन स्पेसी के फिल्मों में वापसी को लेकर भी खुशी जाहिर कर रहे हैं. ट्रेलर को देखकर लोगों को लग रहा है कि फिल्म में एक्शन और फैंटेसी का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा.

कब रिलीज होगी फिल्म

द पोर्टल ऑफ फोर्स की रिलीज को लेकर अभी फाइनल तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन यह फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. फिल्म को लेकर धीरे-धीरे नई जानकारियां सामने आ रही हैं और ट्रेलर ने पहले ही दर्शकों के बीच माहौल बना दिया है. वहीं दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह आने वाले समय में Awarapan 2 में भी नजर आने वाली हैं. ऐसे में उनके फैंस को बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में उनका एक्शन अवतार देखने का मौका मिलेगा.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post