सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया है। इस टीम की सबसे बड़ी ताकत इसकी आक्रामक बल्लेबाजी रही है। खासकर टॉप ऑर्डर ने हर मैच में शानदार शुरुआत दी है, जिससे टीम लगातार बड़े स्कोर खड़े कर रही है। यही वजह है कि इस सीजन हैदराबाद की टीम सबसे खतरनाक बल्लेबाजी यूनिट बनकर उभरी है।
क्लासेन बने ऑरेंज कैप के सबसे बड़े दावेदार
ऑरेंज कैप की रेस में हेनरिक क्लासेन सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 54 से ज्यादा की औसत से 494 रन बना लिए हैं। क्लासेन इस सीजन 5 अर्धशतक जड़ चुके हैं और उनके बल्ले से 23 छक्के निकल चुके हैं। उनकी लगातार शानदार पारियां टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रही हैं।
अभिषेक और ईशान भी दे रहे कड़ी टक्कर
ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 47.5 की औसत से 475 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 210 का है। वे एक शतक और तीन अर्धशतक भी लगा चुके हैं। वहीं ईशान किशन भी पीछे नहीं हैं, जिन्होंने 409 रन बनाकर चौथा स्थान हासिल किया है। उनका स्ट्राइक रेट 180 से ज्यादा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है।
पंजाब के खिलाफ दिखा तीनों का दम
पंजाब के खिलाफ मुकाबले में इन तीनों बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 13 गेंदों में 35 रन ठोक दिए, जबकि ईशान किशन ने 55 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 69 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इस तरह हैदराबाद के ये तीनों बल्लेबाज इस सीजन टीम की सफलता की सबसे बड़ी वजह बनकर सामने आए हैं।