Ayurvedic Tips: गर्मी में खुजली और रैशेज से परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये चीज, तुरंत मिलेगी राहत और त्वचा रहेगी ठंडी

गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है, जिससे त्वचा पर धूल और पॉल्यूशन जमा हो जाते हैं. इससे बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं, जो खुजली, रैशेज और इंफेक्शन की वजह बनते हैं. सिंथेटिक कपड़े जैसे नायलॉन और पॉलिएस्टर त्वचा से चिपकते हैं, जिससे स्किन सांस नहीं ले पाती. ऐसे में हल्के और पसीना सोखने वाले कपड़े पहनना जरूरी है. साथ ही त्वचा को साफ और सूखा रखना बेहद जरूरी है.

नारियल तेल से मिलेगा तुरंत आराम

नारियल तेल गर्मियों में त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसे सीधे लगाने से भी खुजली और जलन में राहत मिलती है. इसमें मौजूद मॉइस्चराइजिंग और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को ठंडक देते हैं और संक्रमण से बचाते हैं. अगर आपकी स्किन ड्राई है या हल्की खुजली हो रही है, तो नारियल तेल एक आसान और असरदार उपाय साबित हो सकता है.

कपूर मिलाकर बनाएं असरदार नुस्खा

आयुर्वेद के अनुसार नारियल तेल में कपूर मिलाने से इसका असर और बढ़ जाता है. कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो खुजली और दानों को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए एक कटोरी नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर पीसकर मिलाएं. जरूरत हो तो हल्का गर्म कर लें ताकि कपूर अच्छी तरह घुल जाए. इसे साफ त्वचा पर 30-40 मिनट तक लगाएं, फिर धो लें.

ये घरेलू उपाय भी देंगे राहत

अगर खुजली ज्यादा हो रही है, तो कुछ और घरेलू उपाय भी काम आ सकते हैं. नीम की पत्तियों का पेस्ट, चंदन का लेप और मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक देते हैं और रैशेज कम करते हैं. इसके अलावा एलोवेरा का जेल भी जलन और खुजली में काफी राहत देता है. इन उपायों को हफ्ते में 2-3 बार अपनाने से त्वचा स्वस्थ और ठंडी बनी रहती है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post