मनी प्लांट को सनातन परंपरा और वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। यह पौधा घर में सुख-समृद्धि, धन वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि अगर इसे सही तरीके से लगाया जाए, तो घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और खुशहाली बनी रहती है।
सही दिशा में लगाना है बेहद जरूरी
मनी प्लांट लगाते समय दिशा का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है। वास्तु के अनुसार इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह दिशा धन और समृद्धि को बढ़ाने वाली मानी जाती है।
बेल और पत्तों का रखें खास ध्यान
मनी प्लांट की बेल को जमीन पर फैलने देना अच्छा नहीं माना जाता। इसे हमेशा ऊपर की ओर बढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह तरक्की और विकास का संकेत देता है। साथ ही, पौधे में अगर पीले या सूखे पत्ते दिखें, तो उन्हें तुरंत हटा दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है।
गमला, कटिंग और देखभाल के नियम
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को कांच की बोतल या मिट्टी के गमले में लगाना शुभ होता है। प्लास्टिक के गंदे कंटेनर से बचना चाहिए। इसके अलावा, मनी प्लांट की कटिंग किसी दूसरे को देने से भी मना किया जाता है, क्योंकि इससे घर की समृद्धि प्रभावित हो सकती है। सही देखभाल से यह पौधा घर में खुशहाली बनाए रखता है।