Ram Charan की ‘पेड्डी’ में होगा नया ट्विस्ट, जान्हवी के बाद अब मानसा वाराणसी की एंट्री की चर्चा तेज

RRR से पैन इंडिया स्टार बने राम चरण अब अपनी नई फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म को डायरेक्टर बुची बाबू बना रहे हैं और इसमें जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी। अब खबर है कि फिल्म में एक और नया चेहरा जुड़ सकता है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

मानसा वाराणसी कर सकती हैं खास डांस नंबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स मानसा वाराणसी से फिल्म ‘पेड्डी’ में एक स्पेशल सॉन्ग के लिए बातचीत कर रहे हैं। अगर सब कुछ फाइनल होता है, तो मानसा इस फिल्म में एक खास डांस नंबर करती नजर आ सकती हैं। इस खबर के सामने आते ही मानसा का नाम तेजी से सुर्खियों में आ गया है।

हैदराबाद से ग्लैमर वर्ल्ड तक का सफर

मानसा वाराणसी का जन्म 21 मार्च 1997 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने वासवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों से ही उन्हें डांस, म्यूजिक और एक्टिंग का शौक था। पढ़ाई के बाद उन्होंने एक फाइनेंशियल फर्म में काम भी किया, लेकिन उनका सपना ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाना था।

मिस इंडिया से फिल्मों तक का सफर

मानसा वाराणसी ने 2019 में मिस तेलंगाना का खिताब जीता और फिर 2020 में फेमिना मिस इंडिया बनीं। 2021 में उन्होंने मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं। मॉडलिंग के बाद उन्होंने 2024 में Devaki Nandana Vasudeva से एक्टिंग में डेब्यू किया और ‘कपल फ्रेंडली’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह ‘पेड्डी’ का हिस्सा बनती हैं या नहीं।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post