Theater के बाद सीधे ओटीटी पर धमाका, शाहिद और रानी की फिल्मों ने एक ही दिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मारी एंट्री

आजकल फिल्मों के रिलीज पैटर्न में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ज्यादातर फिल्में जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म दर्शकों को घर बैठे फिल्में देखने का मौका देते हैं। खास बात यह है कि अब कई फिल्में एक ही दिन ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं, जिससे दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ जाता है।

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ की ओटीटी रिलीज

शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे कलाकार नजर आए। बॉक्स ऑफिस पर करीब 92.32 करोड़ की कमाई के बावजूद फिल्म फ्लॉप रही। अब यह फिल्म 27 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट के जरिए देखी जा सकती है।

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी ओटीटी पर रिलीज

दूसरी बड़ी फिल्म रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ है, जो 30 जनवरी को थिएटर में आई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 78.73 करोड़ का कलेक्शन किया और इसे औसत प्रतिक्रिया मिली। अब यह फिल्म 27 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है।

‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी का दमदार एक्शन अवतार

‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्शन सीरीज रही है। इसका पहला पार्ट 2014 में और दूसरा 2019 में रिलीज हुआ था। तीसरे पार्ट में भी रानी मुखर्जी ने पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। इस बार भी उनका दमदार एक्शन और मजबूत किरदार दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म में जानकी बोड़ीवाला भी अहम भूमिका में नजर आई हैं।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post