भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भले ही आईपीएल 2026 में व्यस्त हों, लेकिन चयनकर्ता 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में जुट चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी सेलेक्टर्स अलग-अलग मैचों पर नजर रखेंगे और पहले से चुने गए खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस को मॉनिटर करेंगे।
6 तेज गेंदबाजों पर फोकस
अफ्रीकी पिचों को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने 6 तेज गेंदबाज तय किए हैं। इनमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा शामिल हैं। सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि मोहम्मद शमी इस लिस्ट में नहीं हैं, जबकि वह पिछले वर्ल्ड कप के स्टार रहे थे।
20 खिलाड़ियों की बनी लिस्ट
सेलेक्टर्स ने फिलहाल 20 खिलाड़ियों की एक संभावित लिस्ट तैयार की है, जिसमें से आगे चलकर 15 खिलाड़ियों का फाइनल स्क्वॉड चुना जाएगा। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथ में हो सकती है, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल रह सकते हैं।
ऑलराउंडर और युवा खिलाड़ी भी रेस में
ऑलराउंडर्स में रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का नाम मजबूत माना जा रहा है। वहीं बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में केएल राहुल, ऋषभ पंत, ईशान किशन और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी रेस में हैं। युवा नामों में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को भी मौका मिल सकता है।