‘चिरैया’ वेब सीरीज की कहानी एक ऐसी बहू कमलेश के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने ही घर में हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है। यह सीरीज सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि समाज की उस सच्चाई को सामने लाती है जहां महिलाओं की आवाज दबा दी जाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक महिला अपने आत्मसम्मान और पहचान के लिए संघर्ष करती है और पुरानी सोच को चुनौती देती है।
स्टारकास्ट ने बढ़ाया स्तर
इस सोशल ड्रामा को शशांक शाह ने डायरेक्ट किया है, जो पहले भी कई दमदार प्रोजेक्ट दे चुके हैं। सीरीज में दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं और अपनी शानदार एक्टिंग से कहानी को मजबूत बनाते हैं। इनके अलावा प्रसन्ना बिष्ट, सिद्धार्थ शॉ, फैसल राशिद, टीनू आनंद और सरिता जोशी भी अहम किरदार निभाते दिखते हैं।
यहां देखें पूरी सीरीज
अगर आप इस सीरीज को देखना चाहते हैं, तो यह JioHotstar पर 20 मार्च से स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं, जिन्हें आप आसानी से एक ही प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी रिलीज की जानकारी दी थी, जिसके बाद से यह दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है।
12 भाषाओं में उपलब्ध सीरीज
चिरैया की सबसे खास बात इसकी मल्टी-लैंग्वेज रिलीज है। यह सीरीज हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी, बंगाली, गुजराती, हरियाणवी, राजस्थानी, भोजपुरी और ओड़िया सहित कुल 12 भाषाओं में उपलब्ध है। यही वजह है कि यह देश के अलग-अलग हिस्सों में दर्शकों तक आसानी से पहुंच रही है और तेजी से लोकप्रिय हो रही है।