IPL 2026 से पहले बड़ा खुलासा: धोनी-रोहित नहीं, ये कप्तान सबसे आगे, जीत प्रतिशत में सबको पीछे छोड़कर बना नंबर वन

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस बार भी 10 टीमों के कप्तानों के बीच ट्रॉफी जीतने की जंग देखने को मिलेगी, जिसका फाइनल 31 मई को खेला जाएगा। आमतौर पर जब सफल कप्तानों की बात होती है तो महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नाम सबसे पहले आता है, जिन्होंने 5-5 बार अपनी टीमों को चैंपियन बनाया है। लेकिन अगर बात जीत के प्रतिशत की हो, तो इस बार कहानी थोड़ी अलग है।

अय्यर बने जीत प्रतिशत के बादशाह

सबसे ज्यादा विनिंग पर्सेंटेज के मामले में श्रेयस अय्यर ने सबको पीछे छोड़ दिया है। पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान अय्यर का रिकॉर्ड इस समय सबसे बेहतर है। खास बात यह है कि उन्होंने अब तक तीन अलग-अलग टीमों की कप्तानी की है और तीनों के साथ फाइनल तक पहुंचे हैं। उनकी कप्तानी में टीमों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे उनका जीत प्रतिशत धोनी और रोहित जैसे दिग्गजों से भी ऊपर पहुंच गया है।

ऐसा है अय्यर का रिकॉर्ड

आंकड़ों के अनुसार, IPL में कम से कम 50 मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में अय्यर का विनिंग पर्सेंटेज 58.82% है। उन्होंने 87 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 50 जीत, 35 हार और 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। इस सूची में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिनका भी प्रतिशत 58.82 है, लेकिन उन्होंने सिर्फ 51 मैचों में कप्तानी की। तीसरे स्थान पर धोनी (58.36%), चौथे पर शेन वॉर्न (56.36%) और पांचवें नंबर पर रोहित शर्मा (56.32%) हैं।

दूसरे खिताब पर अय्यर की नजर

अब IPL 2026 में अय्यर अपनी कप्तानी को और मजबूत करने और दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे। पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस से होगा। पिछले सीजन में अय्यर ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन खिताब से चूक गए थे। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स को 2020 फाइनल और कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 में चैंपियन बना चुके हैं। इस बार उनकी कोशिश पंजाब को पहली बार ट्रॉफी दिलाने की होगी।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post