India का तेल रिज़र्व अभी भी कम! चीन और जापान से काफी पीछे, सिर्फ इतने दिनों का रणनीतिक भंडार मौजूद

आज भारत के पास रणनीतिक पेट्रोलियम रिज़र्व मौजूद हैं, लेकिन उनकी क्षमता अभी भी सीमित है। देश के इन तीन भंडारों में कुल मिलाकर करीब 9.5 दिनों की जरूरत जितना तेल रखा जा सकता है। हालांकि रोजाना इस्तेमाल वाले कमर्शियल भंडारों को जोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर करीब 74 दिनों का तेल स्टॉक करने की क्षमता है।

IEA की क्या है सलाह

दुनिया की ऊर्जा संस्था अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी का कहना है कि हर देश के पास कम से कम 90 दिनों का रणनीतिक तेल भंडार होना चाहिए। इसका मकसद यह है कि अगर किसी कारण से तेल आयात रुक जाए तो भी देश तीन महीने तक अपनी जरूरतें पूरी कर सके।

चीन और दक्षिण कोरिया आगे

इस मामले में कई देश भारत से काफी आगे हैं। चीन ने करीब 130 दिनों का रणनीतिक तेल भंडार बना लिया है। वहीं दक्षिण कोरिया ने लगभग 90 दिनों का रिज़र्व रखा है। इससे लंबे संकट के समय भी इन देशों को तेल की कमी का डर कम रहता है।

जापान ने बनाई सबसे मजबूत तैयारी

जापान ने इस मामले में सबसे बड़ी तैयारी की है। जापान ने अपने रणनीतिक तेल भंडार को इतना बड़ा बनाया है कि वह लगभग आठ महीनों तक बिना नई सप्लाई के भी काम चला सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत भी आने वाले समय में अपने रणनीतिक तेल भंडार को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post