Border 2 के साथ बड़ा धमाका! वध 2 का ट्रेलर सिनेमाघरों में, डिजिटल रिलीज़ डेट आई सामने

वध 2 उन फिल्मों में शामिल है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से बेसब्री से इंतज़ार था। अब फैंस के लिए खुशखबरी है। फिल्म का ट्रेलर सिनेमाघरों में सुपरहिट फिल्म बॉर्डर 2 के साथ दिखाया जाएगा। यानी जो दर्शक बॉर्डर 2 देखने जाएंगे, उन्हें बड़े पर्दे पर वध 2 की पहली झलक भी देखने को मिलेगी। यह फैसला दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है, क्योंकि वध की कहानी और अभिनय ने पहले ही गहरी छाप छोड़ी थी।

27 जनवरी को डिजिटल रिलीज़

जो दर्शक सिनेमाघर नहीं जा पाएंगे, उनके लिए भी मेकर्स ने खास इंतजाम किया है। वध 2 का ट्रेलर 27 जनवरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ किया जाएगा। इसके साथ ही दर्शकों को फिल्म की कहानी, माहौल और किरदारों की झलक पहली बार देखने को मिलेगी। ट्रेलर रिलीज़ को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है और माना जा रहा है कि यह फिल्म 2026 की बड़ी चर्चित फिल्मों में शामिल होगी।

नई कहानी, वही गहराई

जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखी और निर्देशित वध 2 एक स्पिरिचुअल सीक्वल है, जो पहली फिल्म की इमोशनल और दार्शनिक गहराई को आगे बढ़ाता है। फिल्म में दिग्गज कलाकार संजय मिश्रा और नीना गुप्ता बिल्कुल नए किरदारों में नजर आएंगे। नई कहानी के साथ भी फिल्म की गंभीरता और संवेदनशीलता बरकरार रखी गई है, जो वध की पहचान रही है। यही वजह है कि दर्शकों की उम्मीदें इस सीक्वल से काफी ज्यादा हैं।

IFFI में मिला शानदार रिस्पॉन्स

वध 2 को 56वें IFFI 2025 में गाला प्रीमियर सेक्शन में दिखाया गया, जहां फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। हाउसफुल स्क्रीनिंग के बाद लंबे समय तक तालियां बजती रहीं। इससे साफ है कि फिल्म की कहानी और अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया है। लव फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। वध 2 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra