Nazar Dosh से परेशान हैं? कौन सा नमक है सबसे असरदार- सेंधा, काला या सादा? जानिए चौंकाने वाला सच

भारत में नजर दोष से बचने के लिए नमक का इस्तेमाल बहुत पुरानी परंपरा है। दादी-नानी के जमाने से ही बच्चों और बड़ों की नजर नमक से उतारी जाती रही है। माना जाता है कि जब कोई व्यक्ति ईर्ष्या, जलन या नकारात्मक सोच से किसी को देखता है, तो उसकी बुरी ऊर्जा सामने वाले को प्रभावित करती है। इससे थकान, चिड़चिड़ापन, बार-बार बीमार पड़ना या काम में रुकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नमक को नकारात्मक ऊर्जा को सोखने वाला तत्व माना गया है, इसलिए इसे नजर उतारने के लिए सबसे प्रभावी उपायों में गिना जाता है।

सेंधा नमक क्यों है सबसे बेहतर?

नजर उतारने के लिए सेंधा नमक को सबसे शुद्ध और प्रभावशाली माना जाता है। यह प्राकृतिक रूप में पाया जाता है और इसमें किसी तरह का केमिकल प्रोसेस नहीं होता। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, सेंधा नमक में नकारात्मक ऊर्जा को खींचने और खत्म करने की क्षमता सबसे अधिक होती है। यही कारण है कि घर की शुद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक माहौल बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। कई रिपोर्ट्स और मान्यताओं में भी यह बताया गया है कि सेंधा नमक घर की रुकावटें दूर करता है और वातावरण को हल्का बनाता है।

नजर उतारने के आसान उपाय

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, एक मुट्ठी सेंधा नमक लेकर पीड़ित व्यक्ति के सिर से सात बार उतारें और फिर उसे पानी में बहा दें। बच्चों को नजर से बचाने के लिए उनके कमरे में कांच के बर्तन में सेंधा नमक भरकर रखें। यह नकारात्मक ऊर्जा को सोखता है। इसके अलावा गुरुवार या शनिवार को एक कटोरी में सेंधा नमक और पानी भरकर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें और हर हफ्ते इसे बदल दें। ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है और पारिवारिक क्लेश कम होते हैं।

धन, रिश्ते और बिजनेस के लिए उपाय

अगर बिजनेस में नुकसान हो रहा है, तो अपने कार्यस्थल पर पैसे रखने की जगह एक डली सेंधा नमक को लाल कपड़े में बांधकर टांग दें। माना जाता है कि इससे धीरे-धीरे हालात बदलने लगते हैं। घर में आर्थिक तंगी हो तो मुख्य द्वार पर सेंधा नमक मिले पानी का छिड़काव करें। वहीं, पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव हो तो बेडरूम में सेंधा नमक का एक टुकड़ा रख दें। मान्यता है कि इससे रिश्तों में मिठास आती है और आपसी समझ बढ़ती है।

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra